मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
27-Jun-2023 10:10 AM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: जेल में बंद बिहार के आरजेडी नेता का जाली नोट के नेक्सस से कनेक्शन सामने आया है। मामले की जांच कर रही पश्चिम बंगाल के कालीचक थाने की पुलिस जेल में बंद आरजेडी नेता को रिमांड पर लेगी। पुलिस ने मालदा की जिला अदालत से आरजेडी नेता का प्रोडकक्शन वारंट हासिल किया है। आरोपी आरजेडी नेता मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा में बंद है।
दरअसल, बंगाल के कालीचक थाने की पुलिस ने साल 2022 के दिसंबर महीने में जाली नोट के साथ तीन बदमाशों को दबोचा था। जिसमें आरजेडी का पूर्व प्रदेश महासचिव अर्जुन राय भी शामिल था। उस वक्त अर्जुन राय पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। राजद नेता अर्जुन राय वर्तमान में अहियापुर थाना के चक मोहब्बत गांव में रहता है और पिछले दिनों रंगदारी के एक मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
कालीचक थाने की पुलिस ने अर्जुन राय के अलावा बोचहां के बाजितपुर भूताने के रहने वाले प्रमोद सहनी, गायघाट के पागा डीह के सुधीर सहनी और मालदा के खोसलपारा के कालू उर्फ रेजाउल करीम को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से पुलिस ने 500 के 290 जाली नोट जब्त किए गए थे।इस मामले में कालीचक थाने की पुलिस आरजेडी नेता अर्जुन राय को तलाश कर रही थी।
कोर्ट से आदेश मिलने के बाद अब कालीचक थाने की पुलिस उसे रिमांड पर लेगी। प्रोडक्शन वारंट की प्रति शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में भेजी गई है। एक जुलाई तक अर्जुन राय की मालदा के फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेशी होनी है।