बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
21-Apr-2023 02:13 PM
By First Bihar
MOTIHARI : बिहार में 2016 से शराबबंदी कानून लागु है। इसके तहत राज्य में कहीं भी शराब पीना या उसके जुड़ें कारोबार करना क़ानूनी जुर्म है। हालांकि इसमें कुछ संसोधन भी किए गए हैं। लेकिन इसके बाजजूद पिछले ही दिनों मोतिहारी में जहरीली शराब के सेवन से 40 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस की टीम ने एक्शन लेते हुए कई लोगों को अरेस्ट भी किया। इसके बाद अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक इस मामले में अरेस्ट किए गए दो और बंदी की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मोतिहारी सदर अस्पताल के नशामुक्ति केन्द्र में इलाज के दौरान गुरुवार को एक कैदी की मौत हो गयी। मृत कैदी अजय सहनी चकिया थाना क्षेत्र के बड़ा बैसाहां गांव का रहने वाला था। एक अन्य कैदी को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्परपुर ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद दंडाधिकारी की देखरेख में मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया।
वहीं, इससे पहले 19 अप्रैल को भी नशामुक्ति केन्द्र में इलाजरत बंदी सुगौली छपवा के महेन्द्र मांझी की मौत हो गयी थी। दूसरे कैदी श्याम नारायण मुखिया की मौत मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच लाने के दौरान हो गई। उसे चार अन्य कैदियों के साथ गुरुवार को मोतिहारी सदर अस्पताल से रेफर किया गया था। बाकी चार श्रवण राम, सूरज साह, शंभू मांझी व छेदू महतो का इलाज एसकेएमसीएच में हो रहा है। इन सभी लोगों को 17 अप्रैल को अरेस्ट किया गया था। अजय को भी शराब के साथ 17 अप्रैल को चकिया पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा था।
आपको बताते चलें कि, उत्पाद विभाग की अलग-अलग टीम ने पिछले चौबीस घंटे में विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 16 शराब धंधेबाजों को बीस लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। 20 लोग शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किए गए है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों को पूछताछ के बाद एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।