ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

जहरीली शराब से मरने वाले के परिजन को पप्पू यादव ने दिए 25 हजार रुपये, कहा- नीतीश को इस्तीफा देना चाहिए

26-Feb-2021 10:05 PM

PATNA : जहरीली शराब से फतुआ विधानसभा अंतर्गत महुली गांव के रहने वाले रामनाथ सिंह की मौत के बाद जाप सुप्रीमो पप्पू यादव शुक्रवार को उसके परिजनों से मुलकर करने पहुंचे. जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उनका ढाढस बंधाया. परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए पप्पू यादव ने पार्टी की ओर से 25,000 रुपए की आर्थिक मदद भी की.


मुलाक़ात के बाद मीडिया से बात करते हुए जाप अध्यक्ष ने कहा कि मृतक रामनाथ सिंह का नाम जहरीली शराब से मरने वालों की सूची में जुड़ गया. बिहार में रोज ऐसे मामले सामने आ रहे हैं. आज मैंने मृतक के परिजनों से मुलाक़ात की और आर्थिक सहायता की ताकि परिवार वाले कोई छोटा रोजगार शुरू कर सकें. आगे अगर जरूरत पड़ी तो मैं उनकी बेटी की शादी की भी जिम्मेदारी लूंगा.


राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि शराब माफियाओं की संपत्ति कब जब्त होगी? नेताओं और सरकारी पदाधिकारियों का ब्लड टेस्ट करा यह पता लगाना चाहिए कि कौन-कौन शराब पी रहा है. सत्ता पक्ष के नेता शराब माफियाओं को इसलिए बचा रहे हैं क्योंकि उनको शराब माफियाओं से पैसा मिल रहा है. तो वहीं विपक्षी नेता इसलिए कुछ नहीं बोल रहे हैं क्योंकि वे भी इसमें सम्मिलित हैं और बराबर के भागीदार हैं. सबसे पहले ऐसे नेताओं और अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए.


जाप अध्यक्ष ने आगे कहा कि कार्यवाई करने के लिए सरकार को और कितनी लाशें चाहिए? पूरा पुलिस महकमा शराब माफियाओं को संरक्षण दे रहा है. दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्यवाई करने की मैं मांग करता हूँ. पप्पू यादव ने मांग की कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 6 महीने के सीमा का निर्धारण कर बिहार में शराब की तस्करी को रोकें या पूरे मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा दें. शराब बिहार के लिए सबसे बड़ा नासूर बन गया है. प्रदेश में कोई ऐसा पंचायत नहीं बचा है जहाँ शराब की तस्करी नहीं हो रही हो.