Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान
16-Jul-2021 08:50 PM
PATNA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू करने और इससे क्रांति लाने के नीतीश कुमार के दावों की कलई खुली तो बचाव में सबसे पहले सुशील मोदी उतरे हैं. बेतिया में 16 लोगों की मौत के बाद जब नीतीश कुमार की फजीहत हो रही है तो सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश ने ऐतिहासिक काम किया है और बीजेपी पूरी तरह से उनके साथ खडी है.
नीतीश पर नाराजगी को बीजेपी के मत्थे मढने को तैयार सुमो
गौरतलब है कि बिहार के बेतिया में जहरीली शराब से 16 लोगों के मरने की बात सामने आ रही है. प्रशासन कह रहा है कि लोग तबीयत खराब होने से मर गये. नीतीश कुमार पर विपक्ष जमकर निशाना साध रहा है. ऐसे में सुशील मोदी सामने आये हैं. सुशील मोदी ने आज नीतीश के समर्थन में ताबड़तोड़ ट्वीट किये. उन्होंने कहा कि नीतीश ने पैसे की चिंता नहीं करते हुए लोगों का कल्याण किया है. ऐसे नेता पर निशाना साधना गलत है.
सुशील मोदी के ट्वीट
सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है-बिहार में पूर्ण शराबबंदी एक साहसिक फैसला है. भाजपा इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ है. उन्होंने कहा है कि बिहार के लोग शराबबंदी के फैसले को स्वीकार कर चुके हैं. सुशील मोदी ने ट्वीट किया है “गुजरात में आजादी के बाद से मद्यनिषेध लागू है. वहां की भाजपा सरकारों ने इसे जारी रखा. बिहार ने भले ही देर से इस सामाजिक बुराई पर रोक लगाई, लेकिन अब शराबबंदी को आम लोग स्वीकार कर चुके हैं. मद्यनिषेध से भले ही राजस्व का नुकसान हुआ, लेकिन इससे घरेलू हिंसा और सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी आयी. स्कूल-कॉलेज और ऑफिस के लिए घर से निकलने वाली लड़कियों-महिलाओं को शराबबंदी लागू होने से बड़ी राहत मिली. कोई कल्याणकारी राज्य केवल राजस्व बढाने पर ध्यान रख कर फैसले नहीं करता.
शराबबंदी से क्रांति आ गयी
सुशील मोदी ने कहा है कि कड़े कानून लागू होने के बावजूद हत्या, बलात्कार, डकैती, दहेज प्रताड़ना जैसे अपराध होते हैं, लेकिन कोई भी समझदार व्यक्ति किसी घटना के बाद इन कानूनों को समाप्त करने की बजाय इसमें सुधार या क्रियान्वयन में चुस्ती लाने की बात करता है, कानून खत्म करने की नहीं. शराबबंदी कानून में भी यदि त्रुटियां हैं या इसे लागू करने में गलती हो रही है, तो उसे फूलप्रूफ बनाने के उपाय किये जाने चाहिए.