छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
02-Jul-2022 02:20 PM
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता अभियान 15 जुलाई तक विस्तारित कर दिया गया है। पहले 30 जून तक सदस्यता अभियान चलाया जाना था लेकिन पार्टी ने इसे 15 दिनों का विस्तार दे दिया है। अब 15 जुलाई के बाद आरजेडी का संगठनात्मक चुनाव शुरू होगा। सबसे पहले बूथ स्तर और पंचायत स्तर के चुनाव होंगे इसके बाद प्रखंड और फिर जिला स्तर होते हुए राज्य कार्यकारिणी तक का चयन होगा। सितंबर महीने में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है और अक्टूबर में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।
राष्ट्रीय जनता दल के अंदरखाने से जो बड़ी खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह दोबारा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी नहीं संभालेंगे। पार्टी के विश्वस्त सूत्रों के हवाले से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक जगदानंद सिंह ने दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
उनकी जगह लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव किसी नए चेहरे को नेतृत्व देने पर विचार कर रहे हैं। तेजस्वी यादव अपने टीम में शामिल नेताओं में से किसी एक को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाएंगे। इन दावेदारों में सबसे ऊपर पार्टी के मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री आलोक मेहता का नाम माना जा रहा है। आलोक मेहता कुशवाहा समाज से आते हैं और आरजेडी अगर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाती है तो जनता दल यूनाइटेड की तरफ से लव कुश समीकरण का काट वह खड़ा कर सकती है।
सूत्रों की माने तो जगदानंद सिंह काफी पहले ही प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ चुके होते लेकिन लालू यादव के कहने पर वह काम करते रहे। लालू प्रसाद यादव और पार्टी को लेकर उनकी निष्ठा थी। तेजप्रताप यादव की तरफ से लगातार बयानबाजी होने के बावजूद जगदा बाबू ने प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभाले रखी।
तेजस्वी यादव ने ऐसे वक्त में प्रदेश नेतृत्व के लिए आगे किया था। जब पार्टी अनुशासनहीनता के दौर से गुजर रही थी लालू यादव ने जिस काम के लिए जगदानंद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया वह काम पूरा भी हुआ। जगदानंद सिंह ने पार्टी के अंदर अनुशासन बनाया। साथ ही साथ पहले से ज्यादा व्यवस्थित रूप से काम करने वाली पार्टी अब राजद बन चुकी है।