पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर
10-May-2020 12:07 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों द्वारा एक पत्रकार और विधायक के देवर को गोली मारने के मामले में बाजपट्टी की जदयू विधायक रंजू गीता पर ही अपने देवर और पत्रकार पर गोली चलवाने का आरोप लगा है। विधायक रंजू गीता का अपने देवर और देवरानियों के साथ काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा है।
विधायक के घायल देवर ललितेश्वर यादव की पत्नी ने कहां है कि उन्हें शक है कि उनके पति पर जो यह गोलीबारी हुई है उसने विधायक रंजू गीता का हाथ है क्योंकि पूर्व में विधायक द्वारा जमीन के विवाद में जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। घायल की पत्नी ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से विधायक के सत्ता के हनक के आगे लाचार है।
देखिये वीडियो :
विधायक की देवरानी ने कहा कि घायल अवस्था में उसके पति से पुलिस से एक सादे कागज साइन करा लिया है वही पत्रकार नथुनी अंसारी ने भी कहा कि वह रात बेहोशी की हालत में था पुलिस ने सादे कागज पर साइन करा लिया मुझे कुछ पता नहीं है। ललितेश्वर की बेटी ने कहा कि उसकी मां ने मना किया था कि कोई अजनबी आए तो दरवाजा मत खोलना इसी दौरान उसने दरवाजा खोल दिया और यह घटना हुई। जिसमें दोनों को गोली लगी है। दोनों घायल को एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विधायक और उनके देवर का काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा है। पूर्व में विधायक ने अपने देवर और देवरानी को बुरी तरह पीटा भी था। जिसमें एसपी को आवेदन देकर विधायक के देवर द्वारा आरोप भी लगाया गया था। ललितेश्वर यादव बाजपट्टी के एक स्कूल में मास्टर भी हैं। हालांकि सीतामढ़ी के एसपी ने फोन पर बताया कि विधायक पर इस मामले में प्राथमिकी नहीं दर्ज कराई गई है।
ललितेश्वर यादव की पत्नी ने कहा कि पुलिस विधायक के प्रभाव में हैं जिसके कारण उसकी बात नहीं सुनी जा रही है और बेहोशी की हालत में दोनों व्यक्तियों से सादे कागज पर साइन ले लिया गया है। पुलिस विधायक के साथ मिली हुई है और विधायक होने के कारण वह अपने पावर का इस्तेमाल कर रही है।
वहीं फर्स्ट बिहार संवाददाता ने इस पूरे मामले पर विधायक से बात की है। जदयू विधायक रंजू गीता ने फर्स्ट बिहार संवाददाता को बताया कि उनके राजनीतिक क्षेत्र बढ़ते कद को देखते हुए उनकी प्रतिष्ठिता धूमिल करने के लिए इस तरह की झूठी साजिश उनके विरुद्ध रची जा रही है। विधायक ने कहा कि 2 महीने उनके चुनाव के बचे हैं कोई भी विधायक ऐसा नहीं कर सकता है कि किसी पर गोली किसी पे चलवा दे। वह इस तरह के गोलीबारी के किसी भी घटना की भर्तस्ना करती हैं। विधायक ने यह भी कहा कि उनके देवर और पाटीदार द्वारा उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है।