ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

जब्त गाड़ियों को सड़क पर रखे जाने को लेकर ट्रैफिक एसपी को कोर्ट ने किया तलब, एक सप्ताह में कार्रवाई किए जाने का निर्देश

जब्त गाड़ियों को सड़क पर रखे जाने को लेकर ट्रैफिक एसपी को कोर्ट ने किया तलब, एक सप्ताह में कार्रवाई किए जाने का निर्देश

25-Apr-2022 06:20 PM

PATNA: गांधी मैदान थाने में जब्त गाड़ियों को सड़क से हटाने के मामले में पटना ट्रैफिक एसपी को हाईकोर्ट ने तलब किया है। चीफ जस्टिस संजय करोल और जस्टिस एस. कुमार की खंडपीठ ने अधिवक्ता शिल्पी केसरी की जनहित याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने जब्त गाड़ियों को सड़क पर रखने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आदेश दिया कि पटना ट्रैफिक एसपी हर सप्ताह गांधी मैदान में जब्त गाड़ियों और अन्य अवरोधों का निरीक्षण करें।


याचिका में यह बताया गया है कि थानों में वाहनों को जब्त करने के बाद उसे सड़क पर रखा जाता है जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों को भारी जाम में फंसना पड़ जाता है। साथ ही पैदल चलने वाले को भी भारी दिक्कतें होती है।  


याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कोर्ट को पूरी बातों की जानकारी दी। कहा कि कोर्ट के निर्देश के बाद गांधी मैदान से जब्त गाड़ियों को हटा दिया गया था लेकिन कुछ दिन बाद फिर वहां लाकर लगा दिया गया। मामले पर अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी।  


गौरतलब है कि पिछली सुनवाई में भी कोर्ट ने पटना के सभी पुलिस स्टेशन में जब्त वाहनों समेत अन्य अवरोधों को हटाने के आदेश दिए थे लेकिन आदेश का पालन नहीं करने पर नाराजगी जताई थी। साथ ही बिहार के डीजीपी को 24 घंटों में गांधी मैदान थाना से सभी अवरोध हटाने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने आदेश दिया था कि पटना के गांधी मैदान के आस पास पार्किंग स्थल को छोड़ कर और कहीं भी गाड़ी पार्क नहीं किया जाएगा।