मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
06-Jul-2023 05:01 PM
By First Bihar
NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के भंगवल विगहा गांव का है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हो गये है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची नूरसराय थाने की पुलिस ने महिला की लाश को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा। मृतका की पहचान भंगवल विगहा गांव निवासी महेश प्रसाद की 30 वर्षीय पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि किरण देवी के घर में पड़ोस की महिला रिंकू देवी आई थी।
जिसे बिजली का करंट लग गया था। करंट लगने के बाद महिला ठीक हो गई थी लेकिन रिंकू देवी के घरवाले इसके एवज में किरण देवी से 5 हजार रुपया जुर्माना मांग रहे थे। जिसे देने से किरण देवी ने इनकार कर दिया था। जिसके बाद रिंकू देवी के परिवार वालों ने किरण देवी को घर से निकाला और बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी।
महिला की पीट-पीटकर लोगों ने जान ले ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हैं।