ब्रेकिंग न्यूज़

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति मोबाइल पर लड़के से बात करने की सजा: सनकी बाप ने बेटी को मौत के घाट उतारा, हंसिया से काट डाला गला टॉप पर पहुंचने के लिए सख्ती! बिहार के इस रेल मंडल ने वसूला लाखों का जुर्माना, हजारों यात्रियों की जेब हुई ढीली IPL 2026 Captains List: 10 टीमों के कप्तान कौन, हार्दिक पांड्या, रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत समेत पूरी लिस्ट Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार

जब बिना किसी शर्त के गठबंधन करने का ऑफर RJD ने VIP को दिया, तब पार्टी के प्रवक्ता ने कहा- धन्यवाद

19-Apr-2022 09:42 PM

PATNA: VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी यदि बिना किसी शर्त के आरजेडी के साथ फिर से गठबंधन करना चाहे तो नेता प्रतिपक्ष इस पर विचार कर सकतें हैं। पिछले दिनों ये बाते आरजेडी नेता भोला यादव ने कही थी। राजद द्वारा विकासशील इंसान पार्टी के साथ आने का ऑफर दिए जाने पर वीआईपी के प्रवक्ता देव ज्योति ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पद के लिए कभी भी मुकेश सहनी ने समझौता नहीं किया है। राजद के इस ऑफर पर धन्यवाद देते हुए कहा कि बोचहा विधानसभा उपचुनाव ने पार्टियों की भ्रम की स्थिति समाप्त कर दी है।


वीआईपी पार्टी के प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि मुकेश सहनी जी ना केवल सामाजिक न्याय की बात करते हैं बल्कि उसे धरातल पर उतारने के लिए किसी भी त्याग को तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर मंत्री पद की चिंता की होती तो आज बड़े आराम से राज्य मंत्रिमंडल का हिस्सा होते लेकिन उन्होंने अपने समाज के लिए न्याय की मांग की। 


आरक्षण का सवाल उठाया जो बड़े घटक दलों को रास नहीं आया। आज सबको इस बात का अंदाजा हो गया है की मुकेश सहनी के साथ उनका समाज किस मजबूती के साथ खड़ा है। बोचहां विधानसभा उपचुनाव ने सभी राजनीतिक दलों के सामने से भ्रम की स्थिति खत्म कर दी है। वीआईपी सुप्रीमो ने सभी वर्गों के साथ मिलकर चलने का संकल्प लिया है , लेकिन निषाद समाज के हितों से कोई समझौता नहीं होगा।


 मुकेश सहनी जी उसी के साथ गठबंधन या भविष्य की राजनीति के बारे में सोच सकते हैं जो निषाद समाज के बारे में सोचे।  देव ज्योति ने साफ लहजे में कहा कि बिहार की सियासी बैतरणी निषाद समाज को साथ लिए बगैर कोई पार नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी कहा कि वीआईपी किस पार्टी के साथ जाएगी, यह संस्थापक सहनी जी ही तय करेंगे।