ब्रेकिंग न्यूज़

Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा

Home / news / CBSE Date Sheet : जारी हुआ CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 का टाइम...

CBSE Date Sheet : जारी हुआ CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 का टाइम टेबल, 10वीं और 12वीं डेट शीट यहां देखें

21-Nov-2024 07:07 AM

By First Bihar

DESK : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने  10वीं और 12वीं क्लास की विषयवार डेटशीट जारी कर दी। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च तक और 12वीं की 4 अप्रैल तक चलेंगी। 10वीं और 12वीं की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1.30 बजे खत्म होगी।


दरअसल, सीबीएसई ने इस बार पिछले साल की तुलना में 23 दिन पहले मुख्य परीक्षा की डेटशीट जारी की है। बोर्ड ने नोटिस में कहा कि 12वीं कक्षा की परीक्षा तिथियां जेईई मेन व नीट जैसी प्रवेश परीक्षाओं के शेड्यूल को ध्यान में रख कर निर्धारित की गई हैं। 40,000 से अधिक विषयों के संयोजन को ध्यान में रखते हुए डेटशीट तैयार की गई है। जिससे एक स्टूडेंट्स द्वारा दी जाने वाली दो विषयों की परीक्षाएं एक ही दिन ना हों।


शेड्यूल के अनुसार 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होंगी और पहला पेपर अंग्रेजी का होगा। वहीं, 12वीं कक्षा का 15 फरवरी को एंटरप्रेन्योरशिप का एग्जाम है।  स्टूडेंट्स अपनी डेटशीट CBSE की ऑफिसियल वेबसाइट cbse.gov.in पर देख सकते हैं। इस बार CBSE ने पिछले कुछ सालों से चली आ रही परंपरा से हटकर बड़े विषयों की परीक्षाएं पहले करवाने का फैसला किया है।


सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र और उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट से डेटशीट का PDF वर्जन भी डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि अब पूरे फोकस के साथ अपने एग्जाम की तैयारी करना शुरू कर दें। ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in को चेक करते रहें।