बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम
21-Sep-2023 02:29 PM
By First Bihar
DESK : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के एक कार्यक्रम में जमकर बबाल हुआ है। भोजपूरी एक्ट्रेस के "जान मारे लहंगा ई लखनऊवा..." गाने पर ठुमका लगाते ही जमकर बबाल हुआ है। इस कार्यक्रम का आयोजन एक आईएएस अधिकारी के तरफ करवाया गया था। इसी में शामिल होने भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आईं थीं। इसी दौरान पब्लिक डिमांड पर उनके गाना गाते ही पंडाल में बवाल हो गया। इसके बाद अक्षरा सिंह शो छोड़कर चली गईं।
मिली जानकारी के अनुसार, गणपति उत्सव के मौके पर भोजपुरी एक्ट्रेस और गायिका अक्षरा सिंह का स्टेज शो। जैसे ही अक्षरा सिंह ने प्रसिद्ध गाना ‘जान मारे लहंगा ई लखनऊवा…’ गाना शुरू किया, पंडाल में कुर्सियां चलनी शुरू हो गईं। इसके बाद वहां मौजूद बाउंसर और तीन थानों की पुलिस फोर्स भी कुछ नहीं कर पाई। जिसके बाद अक्षरा सिंह का स्टेज शो रोकना पड़ा।
बताया जा रहा है कि, कार्यक्रम की शुरुआत तो व्यवस्थित तरीके से हुई, लेकिन जैसे ही अक्षरा सिंह स्टेज पर आई, श्रोताओं ने गाना ‘जान मारे लहंगा ई लखनऊवा…..’ की डिमांड की। अक्षरा ने भी पब्लिक डिमांड का सम्मान करते हुए गाने की प्रस्तुति शुरू की। लेकिन, इतने में बवाल शुरू हो गया। उसके बाद देखते ही देखते लोगों ने एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी। स्थिति कंट्रोल से बाहर जाते देख अक्षरा सिंह स्टेज शो बीच में छोड़ कर चली गईं।
आपको बताते चलें कि, आज यानी गुरुवार को इस कार्यक्रम का तीसरा और आखिरी दिन है। इसमें सुनील शेट्टी, अमृता फडणवीस समेत कई कलाकार शिरकत करेंगे. ऐसे में बुधवार की घटना को ध्यान में रखते हुए पुलिस और चौकस इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम में बवाल की वजह धार्मिंक कार्यक्रम में अश्लील गाने का आयोजन बताया जा रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक गणेश उत्सव जैसे पवित्र कार्यक्रम में भोजपुरी फूहड़ गाने और डांस से लोग विदक गए।