Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
29-Dec-2023 07:51 PM
By First Bihar
PATNA: ललन सिंह के जेडीयू के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सर्व सम्मति से जेडीयू के नए अध्यक्ष बन गए हैं। नीतीश कुमार के जेडीयू अध्यक्ष बनने के बाद ललन सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने बायो को चेंज कर दिया है। उन्होंने अपने बायो से जेडीयू प्रेसिडेंट हटाकर खुद को लोकसभा में जेडीयू का नेता लिख दिया है।
दरअसल, बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से ललन सिंह के इस्तीफे की चर्चा तेज थी। बार बार पूछे जाने के बावजूद जेडीयू ने नेता लगातार इस बात को छिपा रहे थे। खुद ललन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसी किसी भी बात से इनकार किया और इसे बीजेपी का एजेंडा बताया जो मीडिया के लोग चलाने की कोशिश कर रहे हैं। अंत-अंत तक जेडीयू नेताओं ने कोशिश की कि ललन सिंह के इस्तीफे पर पर्दा पड़ा रहे।
गुरुवार को दिल्ली में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के बाद भी ललन सिंह ने इस्तीफे से इनकार किया और सवाल पूछने पर मीडिया पर ही भड़क गए थे लेकिन आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने अपने इस्तीफे की पेशकश की और जेडीयू के नए अध्यक्ष के तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा। ललन सिंह के इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए नीतीश कुमार सर्व सम्मति से जेडीयू का अध्यक्ष बन गए।
नीतीश कुमार के जेडीयू अध्यक्ष बनते ही ललन सिंह ने एक्स पर अपने बायो को चेंज कर दिया है। पहले अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल में ललन सिंह ने बायो में जेडीयू का नेशनल प्रेसिडेंट, आवास एवं शहरी मामलों के चेयरपर्सन और मुंगेर का सांसद लिखा था। जिसे शुक्रवार को बदलते हुए उन्होंने नेशनल प्रेसिडेंट शब्द को हटा दिया है और 'लोकसभा में जेडीयू का नेता' जोड़ दिया है।
