EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
12-Jul-2023 10:38 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधान मंडल मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है और आज के दिन महागठबंधन के तरफ से देश में बढ़ती महंगाई को लेकर पैदल मार्च निकाला गया है। वहीं, भाजपा आज के दिन एक बार फिर से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर हमलावर नजर आ रही है। भाजपा का कहना है कि, जबतक इस मामले में सीएम का एक्शन नजर नहीं आएगा तबतक वो लोग ऐसा करते रहेंगे।
दरअसल,भाजपा के तरफ से लगातार तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग की जा रही है। जिसके बाद तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर राजद विधायक ने कहा कि- सिर्फ आग लगाना बीजेपी के फितरत में रही है, इसलिए जनता की समस्या से उनको कोई भी लेना देना नहीं है। इसलिए बेकार की बातों को लेकर विधानसभा को बाधित कर रहे हैं। किस चीज़ का इस्तीफा, जो तड़ीपार था वो इस्तीफा दिया, यहां तो रोज चार्जशीट हो रहा है तो इसमें इस्तीफा देने की बात कहां से आई।
जबकि, देश में तेजी से बढ़ती महंगाई को लेकर बिहार महागठबंधन के तमाम विधायक और एमएलसी गेट नंबर 10 से लेकर विधानसभा तक पैदल मार्च कर रहे हैं। इसको लेकर राजद के विधायक का कहना है कि बीजेपी की तरफ से जो महंगाई बढ़ाया जा रहा है इस पर काबू पाने की कोशिश की जाए युवाओं को रोजगार दिया जाए इसको लेकर हम लोग पैदल मार्च कर रहे हैं। आरजेडी ने जातीय गणना कराने समेत अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, भाकपा माले के विधायकों ने आदिवासियों, आशा कार्यकर्ताओं समेत अन्य वर्ग की मांगों को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
वहीं, महागठबंधन के पैदल मार्च को लेकर भाजपा के विधायक हरि भूषण ठाकुर बेचौल ने कहा है कि - मार्च करना उनका अधिकार है वह करें लेकिन उनको सबसे पहले यह जवाब देना चाहिए कि जो चार्जशीटेड हैं उनका इस्तीफा कब लेंगे। भारत विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गई है या उनको दिखाई नहीं देता है।
भाजपा विधायक हरी भूषण ठाकुर बैचौल ने कहा कि - महंगाई पर जो मार्च करना है वह करे लेकिन सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तेजस्वी यादव से इस्तीफा लेना चाहिए और तेजस्वी को नीतीश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए। मुख्यमंत्री जी का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है इस्तीफा लेने का तो आज क्यों नहीं ले रहे हैं। यह लोग मुद्दा को भटकाने के लिए इधर से उधर कर रहे हैं।