पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना
25-May-2020 09:22 PM
PATNA : बिहार में कोरोना संकट महामारी की रोकथाम को लेकर तमाम कदम सरकार की ओर से उठाये जा रहे हैं. सीएम नीतीश ने राज्य के सीनियर अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की. उन्होंने राज्य में बड़ी संख्या में आ रहे प्रवासियों के संक्रमित होने को ध्यान में रखते हुए जिलों के आसोलेशन वार्ड में बेड की संख्या बढ़ाए जाने का निर्देश दिया.
इस अहम बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर आ चुके हैं और उनके आने का सिलसिला अभी भी जारी है। इनमें काफी लोग कोरोना पाॅजिटिव पाये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में सभी जिलों के आइसोलेशन वार्ड में बेड की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है. उन्होंने निर्देश दिया कि कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुये डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाते हुये पूरी तैयारी रखी जाये.
इस उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव और अन्य वरीय अधिकारियों के साथ कई घंटों तक बातचीत चली. सीएम ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टेस्टिंग की प्रक्रिया में पहले से तेजी आई है. लेकिन बाहर से आ रहे लोगों की भारी संख्या को देखते हुए एक दिन में 10 हजार टेस्ट की क्षमता हमे बढ़ानी होगी.