Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला
06-Aug-2020 10:11 AM
PATNA : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मामले में भले ही सीबीआई ने जांच का जिम्मा संभाल लिया हो लेकिन पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी को लेकर बिहार और महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद खत्म नहीं हुआ है। पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी को सुशांत केस की जांच के लिए मुंबई भेजा गया था जहां बीएमसी ने उन्हें क्वॉरेंटाइन कर दिया। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी का मामला भी उठा और सुप्रीम कोर्ट ने इस पर नाराजगी जताई थी।
सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद बिहार पुलिस को इस बात की उम्मीद थी कि उनके आईपीएस अधिकारी को बीएमसी रिलीज कर देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ अब बिहार के बीजेपी ने जो संकेत दिया है उसके मुताबिक राज्य सरकार इस मामले में कोर्ट का रुख कर सकती है। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि बीती रात उनकी बात सिटी एसपी विनय तिवारी से हुई है और अभी भी बीएमसी ने उनको क्वारंटाइन कर रखा हुआ है जो हाउस अरेस्ट की तरह है। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि यह बेहद गंभीर मसला है और पटना के आईजी की तरफ से बीएमसी को जो पत्र लिखा गया था उसको बीएमसी के अधिकारियों ने खारिज कर दिया है इसका मतलब यह है कि विनय तिवारी को अपना क्वारंटाइन पूरा करना होगा। ऐसे में अब बिहार पुलिस ने पूरी स्थिति की जानकारी राज्य सरकार को दे दी है।
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि बिहार पुलिस आज दिन भर इस बात का इंतजार करेगी कि विनय तिवारी को छोड़ा जाता है या नहीं। अगर ऐसा नहीं होता है तो बिहार के महाधिवक्ता से बात कर आगे राज्य सरकार इस मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे लगातार विनय तिवारी के मामले पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं