नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प
03-Feb-2020 08:39 AM
PATNA : काम में लापरवाही बरतने वाले पांच एसपी को पुलिस मुख्यालय ने चेतावनी दी हैं. इसके साथ ही 31 जनवरी तक अपने संपत्ति का ब्योरा नहीं देने वाले 25 आईपीएस को गृह विभाग ने अधिकारियों ने रिमइंडर भेजा है. गृह विभाग ने डीजीपी को पत्र लिखकर इन अधिकारियों की सूची सौंपी दी है. गृह विभाग ने अपने पत्र में कहा है कि इन अधिकारियों की साल 2020 में निगरानी स्वच्छता बाधित रहेगी. इसके साथ ही मूल्यांकन वर्ष 2019 का कार्य निष्पादन मूल्यांकन प्रतिवेदन को विभागीय स्तर पर स्वीकार करने की कार्रवाई भी लंबित रहेगी.
लगातार रिमांइडर देने के बाद भी किरण कुमार गोरख जाधव, पंकज कुमार दराद, अजय कुमार पांडेय, मनोज कुमार तिवारी , योगेश गौतम, सुबोध कुमार विश्वास सहित कई अधिकारियों ने अब तक स्पैरो सिस्टम के तहत वार्षिक अचल संपत्ति का विवरण ऑनलाइन समर्पित नहीं किया है.
लापरवाह 5 एसपी को चेतावनी
वहीं आपराधिक मामलों में सुपरविजन में कोताही बरतने वाले लापरवाह 5 एसपी को पुलिस मुख्यालय ने चेतावनी दी है. दरअसल पेंडिंग मामलों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने हर जिले के एसपी को हर महीने 5-5 केसों के सुपरविजन का टास्क दिया था. जिसे 5 जिलों के एसपी की सुस्ती देखने को मिली है. जिसके बाद चेतावनी जारी करते हुए पुलिस मुख्यालय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि टालमटोल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.