ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 3 को मिला अतिरिक्त प्रभार

7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 3 को मिला अतिरिक्त प्रभार

21-Feb-2021 10:06 PM

PATNA : बिहार के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार में 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है जबकि 3 को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 


2012 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपक रंजन को जहानाबाद का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह बिहार सैन्य पुलिस 10 के समादेष्टा पद पर तैनात थे इसके साथ ही साथ उनके पास पुलिस अधीक्षक विजिलेंस पटना का अतिरिक्त प्रभार भी था। जहानाबाद की पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी को विजिलेंस पटना में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।


2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हरप्रीत कौर को बीएमपी 5 के समादेष्टा के साथ-साथ बीएमपी 10 का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी निलेश कुमार को पुलिस अधीक्षक ट्रेनिंग विशेष कार्य बल पटना के पद पर तैनात किया गया है। 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी राशिद जमा को पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा के पद पर तैनात किया गया है जबकि 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन को पुलिस अधीक्षक अभियान विशेष कार्य बल के पद पर तैनात किया गया है। मनोज कुमार तिवारी को बीएमपी 8 बेगूसराय के समादेष्टा पद के साथ-साथ अब औद्योगिक सुरक्षा बटालियन समादेष्टा बेगूसराय का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। 


सत्यनारायण कुमार को पुलिस अधीक्षक वितंतु का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है जबकि कटिहार के अपर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा स्पेशल ब्रांच के पद पर तैनात किया गया है। उन्हें विशेष सुरक्षा बल के समादेष्टा अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक सहरसा के पद पर तैनात बलिराम कुमार चौधरी को गृह रक्षा वाहिनी के समादेष्टा पद पर पोस्टिंग दी गई है उन्हें सहायक अग्निशाम पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।