अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
05-May-2022 06:57 PM
PATNA : IAS अधिकारियों के बाद बिहार में IPS अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। सरकार ने आईपीएस अधिकारियों के तबादले से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है।
सरकार ने 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा को पुलिस महानिरीक्षक एससीआरबी के पद पर तैनात किया है। वे फिलहाल वेटिंग फॉर पोस्टिंग में चल रहे थे। 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार को स्पेशल ब्रांच का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी नवल किशोर को पुलिस उपमहानिरीक्षक एससीआरबी पटना के पद पर तैनात किया गया है।
2008 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक सुरक्षा स्पेशल ब्रांच के पद पर तैनात किया गया है। जबकि 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी विवेकानंद को पुलिस उप महानिरीक्षक पूर्वी क्षेत्र भागलपुर के पद पर तैनाती दी गई है।
2010 बैच के आईपीएस अधिकारी निलेश कुमार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पटना के पद पर तैनात किया गया है। 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक निरीक्षण के पद पर तैनात किया गया है।
