ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / इंटरनेट पर निर्भरता बढ़ने से मंडराने लगा खतरा, 30 फीसदी स्कूली बच्चे मानसिक...

इंटरनेट पर निर्भरता बढ़ने से मंडराने लगा खतरा, 30 फीसदी स्कूली बच्चे मानसिक तनाव के शिकार

11-Jul-2022 09:23 AM

DESK : इंटरनेट पर बढ़ते निर्भरता की वजह से साइबर बुलिंग के मामले में बढोतरी हुई है. इसी बीच एक चौकाने वाला आकड़ा सामने आया है. एनसीईआरटी के मनोदर्पण टेली काउंसलिंग की मानें तो साइबर बुलिंग के चलते 30 फीसदी बच्चे मानसिक तनाव में हैं. इस तनाव के कई वजहें हैं, जिनमें से फोन का इस्तेमाल मुख्य वजह बताया गया है. 


हालांकि, एनसीईआरटी ने ऐसे बच्चों को चिह्नित करने और इन्हें सुधारने की कवायद शुरू कर दी है. पहले चरण में इसके लिए देशभर में मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं. इसका मुख्य कार्य ऐसे बच्चों की पहचान करना होगा, जो साइबर बुलिंग के शिकार हैं. इन मास्टर ट्रेनर को बेंगलुरु स्थित निमहांस की मदद से विशेषण ट्रेनिंग दिया जाएगा. 


साइबर बुलिंग के सिकार बच्चों को चेहरे के हाव-भाव, दिनचर्या और शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर पहचाना जाएगा. बिहार से सैनिक स्कूल, राजगीर के शिक्षक प्रमोद कुमार को मास्टर ट्रेनर बनाया गया है. उन्होंने बताया कि एनसीईआरटी के मनोदर्पण टेली काउंसिलिंग के अनुसार कोरोना काल के बाद स्कूली बच्चों में साइबर बुलिंग के केस काफी बढ़े हैं. इसमें उनका आर्थिक नुकसान होता है. बच्चे मानसिक तनाव में होते हैं. इसका असर उनकी पढ़ाई पर हो रहा है.


बता दें कि इंटरनेट के माध्यम से गलत फोटो, गलत भाषा या फेक न्यूज आदि का इस्तेमाल करते हुए किसी भी व्यक्ति को डराना, धमकाना या उसे गलत दिशा में भटकाना आदि साइबर बुलिंग में आता है. इसमें किसी को धमकी देना, अफवाह फैलाना, अश्लील भाषा, फोटो का गलत इस्तेमाल कर दूसरों को परेशान किया जाता है.