Katihar police clash : वर्दी वाले से गुंडई ! शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ महिला ने जमकर काटा बवाल, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप Nawada rape case : बिहार में यह कैसा सुशासन ? महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत से मिला शव; ग्रामीणों का सड़क जाम school bus accident Bihar : स्कूली बस-ट्रक टक्कर में दो शिक्षकों की मौत, 10 से अधिक बच्चे घायल Bihar Dam Tourism : बिहार में 8 बांध बनेंगे पर्यटन स्थल, नीतीश सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है पूरा प्लान Patna High Court : शराबबंदी कानून को लेकर पटना HC का बड़ा आदेश, अब इन लोगों की संपत्ति नहीं जब्त; पढ़िए क्या है निर्देश Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 11वां दिन, आरक्षण और रामविलास पासवान मुद्दे पर आज भी हो सकता है घमासान Bihar Startup Scheme : बिहार के ग्रामीण युवाओं के लिए खुशखबरी, अब इस काम के लिए पटना जाने से मिलेगी राहत Bihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री से पहले देने होगी यह जानकारी, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया नियम बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम
20-Jun-2022 06:55 PM
DESK: अग्निपथ को लेकर हुए बवाल की वजह से बिहार सरकार ने राज्य के 20 जिले में इंटरनेट सेवा बंद करने का फैसला लिया। इस वजह से लोग इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे है। अब एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल इंटरनेट सेवा बंद होने की वजह से एक युवक गंगा नदी में डूब गया। हालांकि तीन युवकों को काफी मशक्कत के बाद बचा लिया गया।
अब आप सोचेंगे की अग्निपथ और इंटरनेट से इस घटना का क्या संबंध हैं। तो बता दें कि बक्सर में इंटरनेट सेवा बंद होने की वजह से कई युवक नेट चलाने के लिए बॉर्डर पार कर उत्तर प्रदेश गये थे। लौटने के दौरान बॉर्डर से थोड़ा पहले नहाने का प्लान बनाया। फिर 5 में से 4 दोस्त नहाने के लिए गंगा में उतर गये लेकिन 3 ही वापस ऊपर आ सके। एक किशोर गहरे पानी में चला गया। जिसकी तलाश अब भी जारी है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि युवक की तलाश के लिए गोताखोर और नाविकों को बुलाया गया। गोताखोर के आने के बाद युवक की तलाश शुरू की गयी। प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपचंद जोशी ने बताया कि युवक की खोज के लिए महाजाल बिछाकर खोजने की कोशिश की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक कोइरपुरवा इलाका निवासी हनुमान सिंह के पुत्र के रूप में मृतक की पहचान हुई है। वार्ड पार्षद के अनुसार जिले में इंटरनेट सेवा बंद होने की वजह से अधिकांश लोग गंगा किनारे जाकर यूपी में नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। विभिन्न गंगा घाटों पर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। डूबने वाला युवक भी इंटरनेट चलाने के लिए गंगा पार गया हुआ था जहां यह हादसा हुआ।