ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिहार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अफरा-तफरी का माहौल राज्यसभा चुनाव 2026: ओवैसी ने बढ़ा दी तेजस्वी की टेंशन, RJD की बैठक से बनाई दूरी; NDA को करेंगे वोट? राज्यसभा चुनाव 2026: ओवैसी ने बढ़ा दी तेजस्वी की टेंशन, RJD की बैठक से बनाई दूरी; NDA को करेंगे वोट? Bihar Political News: 'बिहार छोड़कर कहीं नहीं जा रहे नीतीश कुमार...', बोले सम्राट चौधरी – चुन-चुनकर देंगे रोजगार चादर गैंग का बड़ा खेल हो गया फेल: बिहार से उड़ान भरकर इंदौर पहुंचे 20 चोर, पुलिस ने दबोचा

इंटर परीक्षा में उड़ी नियमों की धज्जियां, परीक्षा केंद्रों पर सामाजिक दूरी का नहीं हुआ पालन

01-Feb-2021 09:57 AM

PATNA : बिहार बोर्ड की तरफ से आयोजित होने वाले इंटर परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं. आज विज्ञान और कला संकाय की परीक्षाओं के साथ इसकी शुरुआत हो रही है. कोरोना काल में परीक्षा लेने वाला बिहार बोर्ड पहला शिक्षा बोर्ड बन गया है.बोर्ड ने परीक्षार्थियों को जूता मोजा पहन कर आने की छूट भी दी है. हालांकि बोर्ड की तरफ से कोरोना से जुड़े गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन करवाने के भी निर्देश दिए गए हैं. इसके बावजूद भी कई जगहों पर नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आई. केंद्र पर कॉलेज प्रशासन की तरफ से सेनेटाइजर का प्रबंध तो किया गया था लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ती नजर आई. 


बता दें कि इंटरमीडिएट परीक्षा में राज्य भर के अंदर साढ़े 13 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे. कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए बोर्ड की तरफ से बड़े पैमाने पर इंतजाम किए गए हैं. हर 500 परीक्षार्थियों पर एक वीडियोग्राफर की तैनाती की गई है. एग्जाम देने के लिए परीक्षार्थियों को सेंटर में 10 मिनट पहले तक प्रवेश से दिया जाएगासभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है और मजिस्ट्रेट से लेकर पुलिस बल तक की तैनाती की गई है. 


बोर्ड के निर्देशानुसार हर 25 परीक्षार्थी पर एक वीक्षक की नियुक्ति की गई है. बिहार बोर्ड ने व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाया है जिसमें डीईओ के माध्यम से सभी डीएम और बोर्ड परीक्षा पर नजर रख पाएंगे.