Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में
31-Jan-2020 07:06 PM
PATNA : तीन फरवरी से बिहार में इंटरमीडियट की परीक्षा शुरू होने जा रही है। जिसके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कमर कस लिया है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए मुख्य भवन में कंट्रोल रुम बनाया गया है। कंट्रोल रुम दो फरवरी से चालू हो जाएगा।
बिहार बोर्ड केअध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इसके कदाचार मुक्त संचालन को लेकर बिहार बोर्ड ने खासी तैयारियां की हैं। बोर्ड ऑफिस में बना नियंत्रण कक्ष दो फरवरी से चालू हो जाएगा और ये अनवरत रुप से पूरे परीक्षा को दौरान चौबीसों घंटे काम करेगा। बोर्ड ऑफिस में कंट्रोल रुम का नंबर जारी करते हुए कहा है कि अगर परीक्षा के दौरान किसी तरह की समस्या सामने आती है तो तत्काल इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। बोर्ड ऑफिस ने 0612-2230009 और फैक्स नंबर 0612-2222575 जारी किया है। जिसपर किसी भी वक्त संपर्क किया जा सकता है।
गौरतलब है कि 3 फरवरी से लेकर 13 फरवरी 2020 तक दोनों पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा 9.30 से 12.45 तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1.45 से लेकर 5.00 बजे तक आयोजित होगी।परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय़ दिया जाएगा।