BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
06-Feb-2023 07:45 PM
By First Bihar
JEHANABAD: बिहार में 1 फरवरी से इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही है। इंटर परीक्षा का पांचवे दिन सेंटर से एक छात्रा प्रेमी के साथ फरार हो गयी। वह भी परीक्षा देने के लिए आई थी। परीक्षा देने के बाद वह सेंटर से बाहर निकली जहां पहले से प्रेमी उसका इंतजार कर रहा था। छात्रा को बाइक पर बिठाकर वो फरार हो गया और लड़की के पिता उसका गेट के बाहर इंतजार करते रह गये।
मामला जहानाबाद के मुरलीधर उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र का है जहां छात्रा इंटर की परीक्षा दे रही थी। इंटर परीक्षा के पांचवे दिन वह अपने प्रेमी के साथ भाग गयी। जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गये। आनन-फानन में लड़की के पिता नगर थाने पहुंचे और लड़के के खिलाफ केस दर्ज किया। लड़की के पिता का कहना है कि उसके गांव का ही चंदन कुमार शादी के नियत से उनकी बेटी को बहला फुसलाकर ले भागा है।
छात्रा के पिता ने थाने में दिये गये आवेदन में इस बात जिक्र किया है कि आरोपी चंदन परीक्षा के दौरान सेंटर के बाहर बाइक लगाकर उनकी बेटी का इंतजार कर रहा था। जैसे ही उनकी बेटी परीक्षा देकर सेंटर से बाहर निकली वह उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष निखिल कुमार ने बताया कि छात्रा के पिता के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा और आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया जाएगा।