ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / इंटर परीक्षा के चौथे दिन 65 स्टूडेंट हुए निष्कासित, सबसे ज्यादा नालंदा में...

इंटर परीक्षा के चौथे दिन 65 स्टूडेंट हुए निष्कासित, सबसे ज्यादा नालंदा में नकल करते पकड़े गये छात्र

04-Feb-2022 09:40 PM

PATNA: इंटर परीक्षा के चौथे दिन बिहार के 12 जिलों में कुल 65 स्टूडेंट निष्कासित किए गये हैं। नालंदा में सबसे ज्यादा छात्र नकल करते पकड़े गये हैं। नालंदा में 17 छात्रों को कदाचार करने के आरोप में निष्कासित किया गया है। 


वही पटना में 3, भोजपुर में 5, सारण में 9, सुपौल में 5, भागलपुर में 3, खगड़िया में 2, बक्सर में 2, रोहतास में 12, सीतामढ़ी में 1, वैशाली में 5 और शेखपुरा में 1 इंटर परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया है। जबकि बांका जिले में 2 और सुपौल, नवादा एवं मधेपुरा जिले में 1-1 यानी कुल 5 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गये है। शेष अन्य जिलों में निष्कासन की संख्या शून्य है। नालंदा के बाद रोहतास में निष्कासित होने वाले छात्रों की संख्या अधिक है। बिहार में इंटर की परीक्षा आज चौथे दिन भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। 


कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित हो इसे लेकर परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी से निगरानी रखी जा रही हैं। सभी परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है। कड़ाके के ठंड और बारिश के बावजूद इंटर परीक्षा को लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखा गया। सुबह से ही परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया था।


news image