ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

इंटर की कॉपी नहीं चेक करने पर बड़ी कार्रवाई, DPO ने 42 शिक्षकों पर किया FIR

27-Feb-2020 03:13 PM

By HIMANSHU

MOTIHARI : मोतिहारी से बड़ी खबर आ रही है। इंटर कॉपी नहीं चेक करने पर शिक्षकों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।  42 शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। 

news image


डीपीओ स्थापना ने जिले के 42 शिक्षकों पर नगर थाना में FIR दर्ज किया है। इंटर परीक्षा की कॉपी जांच में ड्यूटी लगाए जाने के बावजूद उपस्थित नहीं होने पर ये कार्रवाई की गयी है। जिले के मंगल सेमीनरी सेंटर पर शिक्षकों के नहीं पहुंचने के बाद ये कार्रवाई की गयी है। जिन शिक्षकों मे कार्रवाई हुई है उनमें नियोजित और नियमित शिक्षकों के अलावे कई कॉलेज शिक्षक भी शामिल हैं। 

news image


बता दें कि सूबे के लगभग चार लाख नियोजित शिक्षक समान काम समान वेतन और समान सेवा शर्त समेत सात सूत्री मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इधर नियमित शिक्षक भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। इस बीच सरकार ने आदेश जारी कर कहा था कि जो भी शिक्षक कॉपी चेक करने की ड्यूटी पर लगाए जाने के बाद भी हाजिर नहीं होते हैं तो उन्हें बर्खास्त कर उन पर एफआईआर दर्ज किया जाए। शिक्षकों की हड़ताल से पूरे बिहार में शिक्षा व्यवस्था जहां ठप पड़ गयी है वहीं इंटर और मैट्रिक परीक्षा की कॉपियों की जांच पर भी ग्रहण लग गया है।