BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
11-Feb-2022 09:49 PM
DESK: शराब के अवैध परिवहन मामले में जब्त की गई गाड़ी से झारखंड जाकर शराब पीने और अवैध वसूली मामले में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। दो इस्पेक्टर समेत 5 कर्मियों को बर्खास्त किया गया है। वही 7 कर्मियों के वेतनवृद्धि पर भी रोक लगा दी गयी है।
नवादा के रजौली समेकित जांच चौकी पर तैनात दो अवर निरीक्षक रंजीत कुमार, श्याम टुडु और कॉन्स्टेबल सुशील कुमार को बर्खास्त किया गया है। इन पर जब्त गाड़ी से झारखंड जाने और होटल में शराब पीने का आरोप है।
ड्यूटी से गायब रहने और स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने का आरोप तीनों पर है। वही एक अन्य सिपाही राजकुमार पर जब्त बाइक का चक्का खोलकर अपनी मोटरसाइकिल में लगाने का आरोप सिद्ध हुआ जिसके बाद वेतनवृद्धि पर रोक लगा दी गयी है।
जबकि वाहन जांच के नाम पर अवैध वसूली के मामले में कैमूर में इस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार और सिपाही सन्नी कुमार को बर्खास्त किया गया है। इस मामले की जब जांच हुई तब यह आरोप सही पाया गया जिसके बाद कार्रवाई की गयी है।
वही डोभी जांच चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर रुबी कुमारी सहित 5 सिपाही कृष्णा कुमार सिंह, राजीव कुमार, संतोष कुमार, सुजीत पासवान और सुधांशु कुमार सुमन की दो वार्षिक वेतनवृद्धि पर रोक लगाई गयी है। इन सभी पर गांजा के साथ कार के पकड़े जाने के बाद छोड़ने का आरोप है। इन सभी पर लगे पैसों के लेन-देन का आरोप विभागीय जांच में सही पाया गया। जिसके बाद इन सभी पर विभागीय कार्रवाई की गयी है।