ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट

लॉकडाउन में फेरे दिलाने नहीं पहुंचे पंडित, दूल्हे और दुल्हन की किसी तरह से हुई शादी

लॉकडाउन में फेरे दिलाने नहीं पहुंचे पंडित, दूल्हे और दुल्हन की किसी तरह से हुई शादी

05-Apr-2020 01:34 PM

DESK: लॉकडाउन में एक युवक शादी करने के लिए पहुंचा था. सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए वह सिर्फ परिवार के पांच लोगों के साथ गया था, लेकिन परेशानी तब आई गई जब लॉकडाउन के कारण शादी कराने वाला पंडित नहीं पहुंच पाए. जिसके बाद किसी तरह से दूल्हा और दुल्हन ने जयमाल के बाद फेरे लिए और कुछ देर में ही यह शादी हो गई. यह मामला इंदौर के शाजापुर के काछीवाड़ा का है.


कोरोना ने सपनों पर फेरा पानी

शाजापुर के काछीवाड़ा क्षेत्र में रहने वाली भावना की शादी शहर के ही चंदन ने तय था. दोनों ने शादी को लेकर बहुत सारी तैयारियां की थी, लेकिन लॉकडाउन ने उनके सपने पर पानी फेर दिया. लॉकडाउन के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दोनों विवाह करने का निर्णय लिया.

बिना बैंड बाजा के ही दूल्हे चंदन की बारात पांच लोगों के साथ निकली. बारात में उसके घर के लिए पांच लोग बाराती बनकर गए. दुल्हन के घर पर भी सिर्फ उसके घर के लोग ही थे. न ही रिश्तेदार और न ही पड़ोसी शादी में शामिल हुए. इन सब के बीच पता चला कि शादी करवाने के लिए कोई भी पंडित लॉकडाउन के कारण आने को तैयार नहीं हुआ. जिसके बाद दूल्हा और दुल्हन के परिजन परेशान हो गए. फिर  बेहद कम रीति-रिवाजों के साथ इन दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई और एक दूसरे का हाथ थाम लिया.