जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
02-May-2022 08:05 AM
PATNA : नेपाल भले ही भारत का पड़ोसी देश है लेकिन इसके बावजूद हाल के दिनों में उसकी गतिविधियों के कारण भारत को परेशानी का सामना करना पड़ा है। पिछले कुछ अर्से में नेपाल में भारत विरोधी गतिविधियां ज्यादा देखने को मिली हैं। भारत के खिलाफ नेपाल में काम कर रही मानसिकता के पीछे चीन का सपोर्ट भी माना जाता है। भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर से तनाव की स्थिति बनी है। दरअसल नो मैंस लैंड पर अतिक्रमण की जानकारी मिलने के बाद भारतीय अधिकारी एक्टिव हुए हैं। नो मैंस लैंड में भारतीय प्रभाव वाले क्षेत्र में धार्मिक के झंडे लगाए गए हैं। इसे लेकर वहां तनाव की स्थिति बनी है।
यह पूरा मामला नरकटियागंज के भिखनाठोरी नो मैंस लैंड से जुड़ा हुआ है। यह नेपालियों ने जमीन पर कब्जा कर लिया और बैरिकेडिंग कर वहां धार्मिक के झंडे लगा दिए। इस बात की जानकारी जब भारतीय अधिकारियों को मिली तो नरकटियागंज एसडीएम ने तत्काल नेपाली अधिकारियों से बात कर अतिक्रमण को हटवाया है। नेपाल के सीताखोला के पास नो मैंस लैंड पर बैरिकेडिंग कर झंडे लगा दिए जाने से दोनों देशों के बीच तनाव की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल इस पर पहल की है। आपको बता दें कि नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली ने 2 साल पहले यह बयान दिया था कि भगवान राम का जन्म नेपाल में हुआ था। केपी ओली ने कहा था कि जिस अयोध्या की बात की जाती है वह दरअसल नेपाल का भिखनाठोरी गांव है। भिखनाठोरी गांव इसके बाद सुर्खियों में आ गया था और यहां लोग पूजा पाठ करने लगे थे।
खबर के मुताबिक भारत नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 436 के पास सीताखोला में मंदिर बनाने की तैयारी हो रही है। नो मैंस लैंड में अतिक्रमण की जानकारी मिलने के बाद पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज एसडीएम ने तत्काल दल बल के साथ मौके का जायजा लिया और उन्होंने नेपाली अधिकारियों से बातचीत कर अतिक्रमण हटवाया है। एसएसबी के जवान बॉर्डर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं बॉर्डर पर विवाद के कारण भिखनाठोरी इलाके में थोड़ी तनाव की स्थिति भी बनी है।