BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
12-Nov-2021 01:24 PM
DESK : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है. भारतीय टीम की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करेंगे. खास बात यह है कि टीम इंडिया के 4 बड़े चेहरों को इस टेस्ट सीरीज में शुरुआती दौर पर आराम दिया गया है. टीम इंडिया के स्टार बैट्समैन रोहित शर्मा को टीम से बाहर रखा गया है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज भारतीय टीम को खेलनी है. कप्तान इस बार विराट कोहली की जगह अजिंक्य रहाणे होंगे. विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रहाणे को कप्तानी दी गई है. इतना ही नहीं रोहित शर्मा के अलावे जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत को भी आराम दिया गया है. भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच कानपुर में खेलना है. यह टेस्ट मैच 25 नवंबर से शुरू होगा.
ऋषभ पंत को टेस्ट सीरीज के लिए आराम दिया गया है. उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी रिद्धिमान साहा के कंधे पर होगी. टीम इंडिया के दूसरे विकेटकीपर के तौर पर केएस भरत टीम में शामिल हैं.
हालांकि विराट के फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि पहले टेस्ट मैच में गैरमौजूदगी के बाद कोहली दूसरे टेस्ट मैच में टीम के साथ जुड़ जाएंगे. उनके जुड़ते ही रहाणे की जगह कप्तानी एक बार फिर विराट कोहली के पास चली जाएगी. मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाले सुरेश अय्यर और ऑफ स्पिन में गेंदबाजी करने वाले जयंत यादव को टेस्ट टीम में मौका मिला है.