ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज Bihar Accident : बड़ा हादसा टला ! अनियंत्रित ट्रक दुकान और घर में घुसा, बाल-बाल बचे महिला और दो बच्चे; नशे में ड्राइविंग बनी वजह Viral Video: घर से भागकर रचाई लव मैरिज, फिर सोशल मीडिया पर खोला राज… बयान सुनकर लोग रह गए दंग बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल

Home / news / स्वतंत्रता दिवस समारोह पर इस साल भी बंदिशें, आम लोगों को शामिल होने...

स्वतंत्रता दिवस समारोह पर इस साल भी बंदिशें, आम लोगों को शामिल होने की इजाजत नहीं

15-Jul-2021 08:25 AM

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के बीच 15 अगस्त को गांधी मैदान में होने वाले स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय समारोह के साथ जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए मंत्रिमंडल सचिवालय ने गाइडलाइन जारी कर दी है. बिहार में इस साल भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर जनता के प्रवेश पर रोक रहेगी. इस बार भी जनता, स्वतंत्रता सेनानी या अन्य राज्यों से आये अति विशिष्ट लोगों का प्रवेश नहीं होगा. झांकियां सात-आठ से ज्यादा नहीं होंगी.


समारोह में अति विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित करने के लिए प्रमंडलों के आयुक्त और जिलाधिकारियों को अधिकृत किया गया है. गाइडलाइन में यह स्पष्ट किया गया है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में जनता को आमंत्रित नहीं किया जाए. जिन लोगों को आमंत्रित किया भी जाएगा उन्हें ई-कार्ड के माध्यम से आमंत्रित किया जाएगा. 


समारोह में परेड में भाग लेने वाले जवानों के बीच शारीरिक दूरी का पालन करने के संबंध में गृह विभाग को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है. गृह विभाग तय करेगा कि परेड में कितने जवान शामिल होंगे और कितनी टुकड़ियों में भाग लेंगे.