ब्रेकिंग न्यूज़

आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों

Home / news / बॉलीवुड पर भी चढ़ा स्वतंत्रता दिवस का रंग, सेलेबस ने अपने अंदाज में...

बॉलीवुड पर भी चढ़ा स्वतंत्रता दिवस का रंग, सेलेबस ने अपने अंदाज में दी देशवाशियों को बधाई

15-Aug-2020 10:28 AM

DESK : आज हमारा देश 74 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. आज  ही के दिन 74 साल पहले हमने आजाद भारत की पहली सुबह देखी थी. अंग्रेजों की लंबी गुलामी के बाद भारत को ये आजादी मिली. स्वतंत्रता दिवस का मौका सभी देशवाशियों के लिए हमेशा बेहद खास रहा है. आज के इस गौरव दिन को लेकर बॉलीवुड सेलेब्‍स भी सोशल मीडिया के माध्‍यम से लोगों को शुभकामनाएं देने में पीछे नहीं हैं अमिताभ बच्‍चन से लेकर अनुपम खेर, कंगना रनौत से लेकर प्रियंका चोपड़ा सभी ने अपने ट्वीट के माध्‍यम से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है.

महानायक अमिताभ बच्चन ने इस बार कोरोना वॉरियर्स को सलाम किया है. उन्होंने तिरंगे को सलाम करते हुए फोटो शेयर की और ट्वीट किया, 'कोविड के खिलाफ लड़ने वाले असली जांबाजों को मेरा सलाम, और स्वतंत्रता दिवस के इस पावन दिन शांति और समृद्ध‍ि की कामना करता हूं'.



बॉलीवुड के खिलाडी, अक्षय कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फैन्स से इस कठिन समय में जरूरतमंद लोगों की मदद करने की अपील की है. उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जितनी हो सके उतनी मदद कीजिए, बस नजर अंदाज मत कीजिए.



वहीं अनुपम खेर ने अखबार पढ़ते हुए अपनी फोटो शेयर की और लिखा है, 'हम सभी को हमारे देश भारतवर्ष के स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई, मेरी भगवान से हमेशा ये प्रार्थना रहेगी कि हमारा देश हजारों सालों तक फूले फले और प्रगति की ऊंचाइयों को हमेशा छुए, भारत माता की जय, जय हिंद'.



बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफ़र तय करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने उन महिलाओं का वीडियो शेयर किया जिनहोंने इतिहास रचा.




बेबाकी से अपनी बात रखने वाली स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया, 'हैप्पी बर्थडे इंडिया, तुम्हारा सार कभी गुम ना हो, आई लव यू, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.




सभी से अलग कंगना रनौत की टीम ने अभिनेत्री की एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह पेड़ लगाती नजर आ रही हैं. इस तसवीर के साथ कैप्‍शन में लिखा गया है,' आओ कुछ ऐसा बन के दिखाएं कि इस देश की मिट्टी को भी हम पे गर्व हो जाए, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.'