पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
01-Nov-2023 09:10 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना के फेमस अस्पतालों में शामिल राजधानी पटना के प्रमुख अस्पताल आईजीआईएमएस में मरीजों के सामने ही छात्रों के दो गुट भिड़ गए। यहां फिजियोथेरेपी विभाग के जूनियर छात्रों के गुट से सीनियर छात्र की भिड़ंत हो गई। जिसके बाद इंटर्नशिप कर रहे सीनियर छात्र का हाथ टूट गया और सिर फट गया। इसके बाद घायल छात्र आरिफ जावेद ने चार जूनियर छात्रों के खिलाफ लिखित शिकायत शास्त्री नगर पुलिस थाने में की है। हालांकि, थानेदार ने इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिलने की बात कही है।
वहीं, फिजियोथेरेपी विभाग के एक वरीय चिकित्सक ने बताया कि, मारपीट अस्पताल में उस समय हुआ जब विभाग में मरीज भी इलाज कराने पहुंचे थे। मारपीट के बाद हड़कंप मच गया। वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड भी झगड़ा छुड़ाने की जगह तमाशाबीन बनकर मारपीट होते देखते रहे। मारपीट में फिजियोथेरेपी के कुछ उपकरण, डंडा आदि का भी जमकर इस्तेमाल हुआ। लगभग 15 मिनट के हंगामे के बाद विभाग के कुछ कर्मी और मरीजों के परिजन की मदद से झगड़ा छुड़ाया गया।
उधर, इस मामले को लेकर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कॉलेज प्रशासन को एक कॉल रिकॉर्डिंग भी हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि इसमें एक दिन पहले आरिफ को पीटने की धमकी भी दी गई है। कॉलेज के एक वरीय प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि फुलवारशरीफ से इंटर्नशिप के लिए आने वाले छात्र विभाग की एक लड़की से अक्सर छेड़खानी करते थे।
सोमवार की रात भी उसने छात्रा को फोन पर अश्लील बातें कर धमकी दी थी। जिसके बाद छात्रा ने अपने साथियों को इसकी जानकारी दी। साथ ही विभागाध्यक्ष से भी मौखिक शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि मारपीट की घटना विभाग में न होकर जगदेवपथ के आसपास उस रास्ते में हुई है जहां से छात्र कॉलेज आ रहा था।