ब्रेकिंग न्यूज़

घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड

Home / news / हैदराबाद से असदुद्दीन ओवैसी जीते, BJP की माधवी लता को 3 लाख 38...

हैदराबाद से असदुद्दीन ओवैसी जीते, BJP की माधवी लता को 3 लाख 38 हजार 87 वोटों से हराया

04-Jun-2024 08:14 PM

By First Bihar

DESK: तेलंगाना के हैदराबाद लोकसभा सीट से AIMIM के उम्मीदवार असदुद्दीन ओवैसी ने पांचवीं बार जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी की महिला प्रत्याशी माधवी लता को 3 लाख 38 हजार 87 वोटों से चुनाव हरा दिया है। हैदराबाद की जनता ने ओवैसी पर एक बार फिर विश्वास जताया है और बीजेपी की माधवी लता को नकारने का काम किया है। 


बता दें कि हैदराबाद सीट से कुल 30 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में उतरे थे। जिसमें एक बार फिर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी को यहां की जनता ने सेवा करने फिर मौका दिया है। ओवैसी को कुल 6 लाख 61 हजार 981 वोट मिले तो वही उनके प्रतिद्वंदी बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता को 3 लाख 23 हजार 894 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 62 हजार 962 वोट ही मिले हैं।


 हैदराबाद की 2906 जनता ने नोटा का बटन दबाया है। इस जीत को लेकर ओवैसी ने हैदराबाद की जनता को धन्यवाद दिया है। कहा है कि यहां की आवाम ने पांचवीं बार जिताया है और AIMIM को ऐतिहासिक सफलता दिलाई है। बता दें कि ओवैसी के पिता सुल्तान सलाहुद्दीन ओवैसी का 1984 से लेकर 2004 तक हैदराबाद लोकसभा सीट पर कब्जा था। 


वो लगातार इस सीट को जीतते रहे और यहां की जनता ने उन्हें जीताकर संसद में भेजा था। जिसके बाद से लगातार इस सीट पर अब असदुद्दीन ओवैसी का कब्जा है। अब पांचवीं बार उन्होंने इस सीट से जीत दर्ज की है। ओवैसी की जीत से उनके कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। लोगों एक दूसरे से गले लगकर ओवैसी की जीत की बधाई दे रहे हैं।