ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

हंगामे की सूचना पर पहुंचे थे दारोगा, उपद्रवियों ने पोल में बांधकर मारा

06-Nov-2021 03:55 PM

By Rajiv Ranjan

MOTIHARI: दारोगा को पोल में बांधकर पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। वायरल यह वीडियो दिवाली की रात की है जो सुगौली के धर्मपुर की बतायी जा रही है। दारोगा की पिटाई मामले में 9 नामजद और 200 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिवाली की रात में सुगौली थाने के जमादार सीताराम दास को हंगामे की सूचना मिली थी जिसके बाद वे चौकीदार को लेकर छपरा बहास गांव में पहुंच गये। जहां कुछ उपद्रवी तत्व के लोग गांव में हुड़दंग मचा रहे थे। जमादार और चौकीदार लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश करने लगे। लेकिन तभी कुछ लोग उग्र होकर पुलिसकर्मियों पर ही टूट पड़े। हंगामा कर रहे लोगों ने गाली गलौज करने के साथ ही पुलिसकर्मियों की पिटाई करने लगे।


उपद्रवियों ने जमादार सीताराम दास को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। उन्हे भी इस दौरान गालीगलौज  की गयी। जमादार को एक साथ सभी ने घेर और उनकी भी पिटाई करने लगे। इस दौरान उनके हाथ पैर को पोल से बांध दिया और यह पूछने लगे की दिवाली के दिन किसके कहने पर वे गांव में आए। इस दौरान जमादार को पीटते हुए वीडियो भी बनाया गया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके आधार पर उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। दारोगा की पिटाई मामले में 9 नामजद और 200 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है।   


पीड़ित दारोगा सीताराम दास ने थाने में लिखित शिकायत की है और पूरी घटना की जानकारी उनके द्वारा दी गयी है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग विधि व्यवस्था खराब करने की कोशिश कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद जब वे मौके पर पहुंचे तब हंगामा कर रहे लोग पुलिस से ही उलझ पड़े। लोग इतने उग्र थे कि किसी की बात नहीं सुन रहे थे। 


पीड़ित दारोगा ने बताया कि नेम प्लेट से नाम पढ़कर लोग जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज देने लगे और जब ऐसा करने से मना किया गया तब वे एक साथ उन पर टूट पड़े उनकी जमकर पिटाई की गयी। सभी उपद्रवी लाठी-डंडे से लैश थे और जानलेवा हमला करने लगे और सर्विस पिस्टल भी छीनने लगे। पर्स से पांच हजार रुपये, पहचान पत्र समेत कागजात लोगों ने जबरन निकाल लिया।