ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

होटल पनाश में एंकर से गैंगरेप का मामला : जांच में वरीय अधिकारी ने आरोपों को सही पाया, दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

03-Oct-2021 07:43 AM

PATNA : पटना के बड़े होटल पनाश में कोलकाता की एक एंकर के साथ गैंगरेप के मामले को पुलिस ने सही पाया है। जांच के बाद पुलिस ने इवेंट एंकर के साथ गैंगरेप के केस को ट्रू कर दिया है। डीएसपी की तरफ से केस ट्रू किए जाने के बावजूद अब तक दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट भी ले लिया है। इसके बावजूद आरोपी हर्ष रंजन और विक्रांत केजरीवाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। 


दरअसल कोलकाता की रहने वाली एक इवेंट एंकर ने पटना के होटल पनाश में अपने साथ गैंगरेप का आरोप लगाया था। जिन दो लोगों के ऊपर आरोप लगाया गया वह दोनों मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ पटना के गांधी मैदान थाने में 17 जुलाई को केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद भी यह दोनों पीड़िता को धमकी दे रहे थे। इसकी जानकारी गांधी मैदान थाने को भी दी गई थी। कोलकाता की एंकर हर्ष रंजन के बुलावे पर पटना में एक शादी ल-विवाह के कार्यक्रम के दौरान एंकरिंग करने आई थी। 30 जून से 2 जुलाई के बीच यह आयोजन होटल पनास में किया गया था। इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म हुआ। उसने जादवपुर थाने में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया और जादवपुर थाने से केस 17 जुलाई को गांधी मैदान थाने में ट्रांसफर किया गया।


दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जब पुलिस से बात की गई तो थानेदार रंजीत वत्स ने कहा कि केस की आईओ रचना का तबादला गर्दनीबाग थाने में हो गया है। वह सड़क हादसे में घायल हो गई हैं, इस वजह से उन्होंने केस ट्रांसफर नहीं किया है। नए आईओ की तैनाती होने के बाद ही पुलिस मुजफ्फरपुर जाएगी और आरोपियों की गिरफ्तारी हो पाएगी।