ब्रेकिंग न्यूज़

विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक

Home / news / बिहार में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, पुलिस की तर्ज पर होगी...

बिहार में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, पुलिस की तर्ज पर होगी नियुक्ति

09-Jan-2020 12:18 PM

PATNA: बिहार में होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. पुलिस की तर्ज पर अब होमगार्ड जवानों की बहाली की जाएगी. होमगार्ड की बहाली अब राज्य स्तर पर गठित बोर्ड के जरिये की जाएगी. वर्तमान में होमगार्ड की बहाली जिला स्तर पर होती है, लेकिन इस प्रक्रिया में बड़ा बदलाव होने जा रहा है.


नई व्यवस्था के मुताबिक होमगार्ड जवानों की बहाली राज्यस्तरीय गठित बोर्ड के जरिये ही होगी. नई व्यवस्था में यह केंद्रीयकृत होगी. होमगार्ड के डीजी आर के मिश्रा ने बहाली प्रक्रिया में बदलाव को लेकर एक प्रस्ताव तैयार किया है. जिसे जल्द ही सरकार के पास भेजा जाएगा.


सरकार से मंजूरी मिलने के बाद होमगार्ड की बहाली की पूरी प्रक्रिया ही बदल जाएगी. इस प्रस्ताव के तहत नई बहाली केंद्रीकृत होगी. होमगार्ड मुख्यालय के स्तर पर एक चयन बोर्ड का गठन किया जाएगा. यही बोर्ड तय तारीख पर जिलों में जाएगी और होमगार्ड अभ्यर्थियों की परीक्षा लेगी. चुने हुए कैंडिडेट्स को होमगार्ड में बहाली के लिए संबंधित जिले के डीएम के पास अनुशंसा की जाएगी. आपको बता दें कि होमगार्ड में करीब 12 हजार रिक्तियां हैं और इसमें बहाली की प्रक्रिया बेहद धीमी है.