ब्रेकिंग न्यूज़

बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले?

Home / news / अब होमगार्ड के स्पेशल जवान करेंगे बैंकों की सुरक्षा, 440 जवानों को किया...

अब होमगार्ड के स्पेशल जवान करेंगे बैंकों की सुरक्षा, 440 जवानों को किया गया ट्रेंड

02-Feb-2020 09:14 AM

PATNA : होमगार्ड के स्पेशल जवान अब बिहार में बैंकों की सुरक्षा करेंगे. होमगार्ड के इस विशेष सुरक्षा दल में शामिल 440 जवानों को शामिल किया गया है. जिन्हें स्पेशल ट्रेनिंग भी दी गई है. ये सभी ट्रेंड जवान बैंकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे. 


 गांधी मैदान में आयोजित समारोह में होमगार्ड के डीजी राकेश कुमार मिश्रा और आरबीआई पटना के उप महाप्रबंधक प्रशांत कुमार दयाल ने ह्री झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया. अफसरों ने बताया कि होमगार्ड के चुनिंदा जवानों को बैंकों की सुरक्षा के लिए विशेष तौर पर ट्रेंड किया गया है. ऐसे जवानों की एक बटालियन तैयार की गई है. 


जिन जवानों को स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है. इन्हें एसएलआर जैसे राइफल भी दिए गए हैं. इनकी तैनाती राज्य के 62 चेस्ट करेंसी चेस्ट वाले बैंक शाखाओं में की जाएगी. फिलहाल 40 ऐसी शाखाओं में तैनाती की गई है. जल्द ही बचे हुए 22 शाखाओं में भी विशेष सुरक्षा दल के जवान तैनात होंगे. जिन बैंक शाखाओं में कई बैंकों के पैसे रखे जाते हैं उसे करेंसी चेस्ट शाखा कहा जाता है. 


आपको बता दें कि बैंक ड्यूटी में होमगार्ड की प्रतिनियुक्ति अबतक जिला स्तर से होती थी. पिछले दिनों डीजी होमगार्ड और आरबीआई के अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद यह बड़ा निर्णय लिया गया. इसके तहत विशेष सुरक्षा दल में शामिल होमगार्ड की प्रतिनियुक्ति बैंकों में की गई.