पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर
13-May-2020 01:13 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. बताया जा रहा है कि गृह विभाग के ऑफिस को सील कर दिया गया है. इस विभाग के एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है. ऑफिस को सील करने के बाद सैनिटाइज किया जा रहा है. ऑफिस में संक्रमण ना फैले इसको लेकर सारी तैयारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि इस ऑफिस को 72 घंटे के लिए सील किया गया है. 72 घंटे के बाद ही ऑफिस को खोला जाएगा.

आदेश दिया गया है कि गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के एक सहायक के कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने के कारण और उस सहायक से गृह विभाग के सभी कर्मियों का संपर्क में रहने के कारण गृह विभाग में कोरोना संक्रमण बढ़ने की संभावना हो गई है. इस संभावना के रोकथाम के लिए सरदार पटेल भवन स्थित गृह विभाग के ऑफिस को सैनिटाइज किया जा रहा है. सैनिटाइज के लिए ऑफिस को तीन दिन के लिए बंद किया जा रहा है.
कल ही नालंदा में अधिकारी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. जिसके बाद हड़कंप मच गया है. उनके घर से लेकर ऑफिस तक को स्टाफ का कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजा गया है. संपर्क में आने वाले लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है.