केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
08-Mar-2020 04:42 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : समान काम समान वेतन की मांग पर को लेकर हड़ताल पर चल रहे नियोजित शिक्षकों में होली नहीं मनाने का फैसला किया है। शिक्षकों ने ऐलान किया है कि वह सरकार के रवैए को देखते हुए होली नहीं मनाएंगे और होलिका दहन की बजाय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा का पुतला दहन करेंगे।
टीईटी-एसटीईटी उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय पाठक और प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक अपनी संवैधानिक मांगों को लेकर पिछले 20 दिन से हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार के द्वारा शिक्षको के मांग पर सकारात्मक पहल नही करने से शिक्षकों में आक्रोश है।शिक्षकों ने निर्णय लिया है कि वो इस बार होली नही मनाएंगे और 9 मार्च को होलिका दहन के अवसर पर शिक्षक सूबे के समस्त प्रखंड मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का पुतला दहन करेंगे।उन्होनें कहा कि सरकार के द्वारा लगातार हड़ताली शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है, शिक्षक 17 फरवरी से हड़ताल पर हैं परंतु हड़ताली शिक्षकों का जनवरी माह का भी वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया गया है जो कि सीधा सीधा मानवाधिकार का उल्लंघन है।
संघ के सचिव अमित कुमार और शाकिर इमाम ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांग पूर्ण वेतनमान और राज्यकर्मी का दर्जा देने की लिखित घोषणा नही करती है तबतक हड़ताल जारी रहेगा। सरकार की तानाशाही और दमनकारी नीति से शिक्षक डरने वाले नहीं हैं।मौके पर शिक्षक रतन कुमार, सुभाष, शैलेन्द्र किशोर, अनुज, शमशाद, रफेमुर्शीद,अनुराधा,आशा,माला,रुचि,अमरजीत,ऋषिदिनानाथ, संजीव आदि उपस्थित थे।