चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
21-Mar-2021 08:12 AM
PATNA : होली के पहले पटनावासियों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। पटना के आर ब्लॉक गोलंबर से जीपीओ गोलंबर को जोड़ने वाला फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया है और 25 मार्च को इसका उद्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 25 मार्च को फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की तरफ से फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया है।
पहले चरण में आर ब्लॉक रोटरी और सप्तमूर्ति से वीरचंद पटेल पथ का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका था। सितंबर 2020 में इस पर यातायात भी शुरू हो चुका है। अब इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया गया है। तीसरा आर्म बनकर तैयार होने के बाद पुल निर्माण निगम की ओर से इससे जनता को समर्पित करने की तैयारी कर ली गई है। मुख्यमंत्री होली के पहले पटना वासियों को यह बड़ा गिफ्ट देंगे।
उद्घाटन के पहले इस फ्लाईओवर में रंग रोगन का काम चल रहा है और इसे फाइनल टच दिया जा रहा है। आर ब्लॉक गोलंबर पर लगने वाली जाम की स्थिति को देखते हुए सरकार ने 2015 में फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई थी। आर ब्लॉक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 12 नवंबर 2015 को शुरू हुआ था और इसे 11 नवंबर 2018 तक पूरा कर लिया जाना था हालांकि डिजाइन में बदलाव के कारण योजना लटक गई और उसके बाद स्ट्रक्चर में बदलाव के साथ इसे अंतिम रूप दे दिया गया है। इस फ्लाईओवर के चालू होने से स्टेशन के पास स्थिति जीपीओ गोलंबर पर लगने वाले जाम की स्थिति से ना केवल लोगों को निजात मिलेगी बल्कि कंकड़बाग इलाके से आने वाले लोग बगैर बुद्ध मार्ग- तारामंडल की तरफ से सीधे हार्डिंग रोड की तरफ निकल पाएंगे।