चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
30-Mar-2021 07:15 AM
PATNA : रंगों का त्यौहार होली सुबह में धूमधाम के साथ मनाया गया लेकिन होली के दौरान अलग-अलग हादसों में बिहार के अंदर कुल 19 लोगों की जान चली गई। रोड एक्सीडेंट से लेकर आग लगने और डूबने की वजह से 19 लोगों की मौत हुई है। सबसे बड़ा हादसा होलिका दहन के दिन यानी रविवार को नालंदा में हुआ जहां एक बेलगाम ट्रक की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई। जहानाबाद-बिहारशरीफ एनएच 82 पर यह बड़ा हादसा हुआ. तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक मिठाई की दुकान में जा घुसी और इस हादसे में आधा दर्जन लोग मारे गए।
सोमवार को होली के दिन सीतामढ़ी में आमने सामने बाइक की टक्कर हुई जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। घटना परसौनी थाना इलाके के रीगा पथ पर हुई। बाइक पर बैठे दोनों सवारों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दो अन्य घायल हुए। उधर सुपौल में एक किशोर की मौत वाहन की टक्कर से हो गई। राघोपुर थाना इलाके के राघोपुर पंचायत स्थित गद्दी में 13 साल के दीपक की मौत एक गाड़ी में टक्कर लगने की वजह से हो गई। सुपौल में ही रोड एक्सीडेंट की दूसरी वारदात हुई। इस घटना में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सुपौल जिले के जदिया थाना इलाके में एनएच 327 ई पर दो बाइक की आमने-सामने से टकरा गई जिससे एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना इलाके में दो बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। सोमवार को यह दुर्घटना हुई इसमें 21 साल के प्रेम यादव और 24 साल के अनीश कुमार की मौत हो गई। उधर फगुआ में अलग-अलग रोड एक्सीडेंट की घटनाओं में दो की मौत हो गई कैमूर जिले के बेलवां और अघोरा थाना इलाके में 2 साल के एक मासूम की मौत हो गई। शिवहर जिले में एक केक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इसमें कार ड्राइवर की मौत हो गई। सासाराम में करणी सेना के उपाध्यक्ष अंबुज सिंह की सड़क हादसे में जान चली गई। अंबुज सिंह बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे और डेहरी-राजपुर रोड पर बिहारी बिगहा के पास एक पिकअप वैन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। उधर प्वाइंट कटिहार में दो बाइक आमने सामने से टकरा गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। घटना पोठिया थाना इलाके के स्टेट हाईवे 74 पर खोता चौक के पास हुई।
उधर बोधगया में होलिका दहन के दौरान झुलसने से तीन बच्चों की मौत हुई। हादसा पहाड़ी पर झाड़ियों में आग लगने की वजह से हुआ। 12 साल के रोहित, 13 साल के नंदलाल मांझी और 12 साल के उपेंद्र की मौत आग में झुलसने की वजह से हो गई। हवाई मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्थित सीढ़ी घाट पर बूढ़ी गंडक में डूबने की वजह से दो युवकों की मौत हो गई ब्रह्मपुरा बरई टोला के रहने वाले 16 साल के सम्मी कुमार और 15 साल के उज्जवल कुमार की मौत नहाते वक्त डूबने से हो गई।