चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
09-Apr-2021 09:56 PM
PATNA : शुक्रवार को हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी का 73वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया. इस कार्यक्रम में हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी के अध्यक्ष और पूर्व संसद सदस्य रविन्द्र किशोर सिन्हा और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के साथ कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए. पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने कहा कि पत्रकारिता का ध्यान नकारात्मक खबरों की बजाए सच्ची, सार्थक और सकारात्मक खबरों पर होना चाहिए.
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता कारोबार नहीं है लेकिन अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए उसे कोरोबारी दृष्टिकोण और सार्थक के बीच एक बेहतर संतुलन बनाए रखना चाहिए. प्रधानमंत्री के देश के कोने-कोने से आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले महापुरुषों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के आह्वान को दोहराते हुए सिन्हा ने कहा कि पत्रकारिता को भी इस दिशा में भूमिका निभानी चाहिए। ऐसे महापुरुषों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर उसे राष्ट्रीय पटल पर लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता की लड़ाई में कई लोगों के योगदान के बारे में किसी को पता ही नहीं है। प्रधानमंत्री के इस आह्वान से लोगों में जागृति पैदा होगी।
बहुभाषी न्यूज एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार के 73वें स्थापना दिवस के मौके पर अध्यक्ष रविन्द्र किशोर सिन्हा ने केन्द्र सरकार से एजेंसी के प्रयासों और पत्रकारिता में भूमिका को देखते हुए सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि एजेंसी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भूमिका निभाना चाहती है और ऐसे में सरकार की ओर से हो प्रयासों को इसके माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है।
इस दौरान सिन्हा ने एजेंसी को अपनी भूमिका विस्तारित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एजेंसी को अब विशेष समाचारों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। साथ ही एजेंसी को धीरे-धीरे सभी संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भाषाओं में समाचार देना चाहिए। उन्होंने इसके लिए भाषाई डेस्क को मजबूत किए जाने पर बल दिया और कहा कि यह केवल अन्य भारतीय भाषाओं में अनुवाद ही काफी नहीं है बल्कि उस भाषा के अनुरूप उसमें बदलाव भी जरूरी है।