ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम

IC-814 हाईजैक वेब सीरीज के 11 कलाकारों की बढ़ी मुश्किलें, मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दर्ज

IC-814 हाईजैक वेब सीरीज के 11 कलाकारों की बढ़ी मुश्किलें, मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दर्ज

04-Sep-2024 03:47 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम, पश्चिमी की अदालत में अधिवक्ता सुधीर ओझा ने वेब सीरिज आई.सी. 814 हाईजैक के 11 कलाकारों के खिलाफ परिवाद दायर किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 20 सितंबर होगी।


परिवाद पत्र दायर करने वाले स्व. कृष्णदेव ओझा के पुत्र 54 वर्षीय सुधीर कुमार ओझा मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के लहलादपुर पताही के रहने वाले हैं। इनका कहना है कि एक साजिश और षड्यंत्र के तहत आई. सी. 814 हाईजैक के नाम से फिल्मांकन वेब सीरिज फिल्म 29 अगस्त 2024 को नेटफिलिक्स पर रिलिज किया गया था। दिसंबर 1999 की प्लेन हाईजैक की घटना पर इसे फिल्मांकन किया गया है। 


परिवादी ने बताया कि 3 सितंबर को उन्होंने यह वेब सीरिज अपने मोबाइल पर देखा जिसमें प्लेन हाईजैक करने वाले आतंकवादियों के प्रति फिल्म में नम्रता बरतते दिखाया गया है। उस समय की घटना की सच्चाई को जान बुझकर छुपाया गया है ताकि देश में जनता के बीच आद्वेश बढ़े देश की अखंडता खतरे में हो। उस वक्त की सरकार की बदनामी हो और अलगाववादियों को बढ़ावा मिले। फिल्म बनाने वाले और इसमें काम करने वालों ने तुच्छ लाभ लाभ के लिए दिसंबर 1999 की प्लेन हाईजैक की घटना को छुपाते हुए एक मनगढ़त कहानी पर वेब सीरिज बना दी और दुष्प्रचार करने का काम किया। इससे परिवादी आहत और मर्माहत हुए हैं। 


परिवादी ने कोर्ट से अपील की है कि इन लोगों के खिलाफ समन जारी किया जाए। परिवाद पत्र दायर करने वाले सुधीर कुमार ओझा ने इस वेब सीरिज के 11 कलाकारों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। फिल्म के निर्माता निदेशक अनुभव सिन्हा, निर्माता संजय रौत्री, निर्माता सरीता पाटिल,दीक्षा ज्योति रौत्री, सहायक निर्माता रोहित शर्मा, अभिनेता नसरूद्दीन साह, अभिनेत्री दिया मिर्जा, कलाकार पंकज कपुर, कलाकार अरविंद स्वामी, अभिनेत्री पत्रलेखा और कलाकार विजय शर्मा के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद पत्र दायर किया गया। सभी अंधेरी, दादर, जुहु पश्चिमी, मुंबई (महाराष्ट्र) के रहने वाले हैं। इन सभी ने मिलकर वेब सिरिज फिल्म आईसी 814 हाईजैक फिल्म बनाई जो दिसंबर 1999 की घटना को लेकर बनाई गयी है। 


वही IC-814: द कंधार हाईजैक वेब सीरीज विवाद को लेकर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट हेड को समन जारी किया है। इस फिल्म में हाईजैकरों के नाम भोला और शंकर रखे जाने को लेकर काफी विवाद हो रहा है। इस वेब सीरिज को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। आरोप है कि मेकर्स ने जानबूझकर आतंकियों के नाम भोला और शंकर रखा हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 20 सितंबर होगी।