ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार

Home / news / हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : होटल से चार युवती समेत 6...

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : होटल से चार युवती समेत 6 लोग अरेस्ट

29-May-2024 12:05 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने अहियापुर के एक होटल पर छापेमारी कर चार युवतियों और दो युवकों को पकड़ा है। इस घटना के बाद होटल का संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को होटल के कमरों से कई आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। अब पकड़े गए युवक और युवतियों से पूछताछ की जा रही है। सेक्स रैकेट को चलाने वाले सरगना का भी पता लगाया जा रहा है।


दरअसल,  बिहार पुलिस की डायल 112 सेवा को गुप्त सूचना मिली थी कि मुजफ्फरपुर के एक होटल में अवैध रूप से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। उसके बाद सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। उसके बाद मंगलवार की देर रात 11 बजे अहियापुर थाना इलाके के बखरी के पास एक तीन मंजिला होटल में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने कुल 6 लोगों को अपनी हिरासत में ले लिया। इनमें चार लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके के होटल संचालकों के बीच हड़कंप का माहौल बना हुआ है। 


उधर, अहियापुर पुलिस हिरासत में लिए गए युवक और युवतियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पिछले साल भी मुजफ्फरपुर जिले के सरैया के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया था। उस समय होटल संचालक और दलाल को गिरफ्तार जेल भेजा गया था। होटल से तीन बाइक और कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए थे।