Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Bihar News: बिहार में CO के खिलाफ CJM कोर्ट में मुकदमा, अंचलाधिकारी पर क्या है आरोप? Bihar News: बिहार में CO के खिलाफ CJM कोर्ट में मुकदमा, अंचलाधिकारी पर क्या है आरोप? Bihar News: बिहार के इन 8 जिलों से 19-सीटर विमान सेवा शुरू करने की तैयारी, प्री-फिजिबिलिटी स्टडी को मिली मंजूरी Bihar News: बिहार के इन 8 जिलों से 19-सीटर विमान सेवा शुरू करने की तैयारी, प्री-फिजिबिलिटी स्टडी को मिली मंजूरी
17-Nov-2021 02:47 PM
DESK: सेक्स रैकेट मामले में पांच युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। नई तकनीक का इस्तेमाल कर देह व्यापार के धंधे को संचालित कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों ने बतौर ऑनलाइन वेबसाइट भी बना रखा था जिसके जरीये वे ग्राहकों को लड़की उपलब्ध कराते थे। एक फ्लैट से इस पूरे धंधे का संचालन हो रहा था। जिसकी गुप्त सूचना पुलिस की मिली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फ्लैट से कुल सात लोगों को एक साथ गिरफ्तार किया। जिसमें दो युवती भी शामिल है। पुलिस ने इस दौरान फ्लैट से आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया है। मध्य प्रदेश के इंदौर का यह मामला है जहां लसुड़िया थाना पुलिस ने सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है।
गिरफ्तार किए गये युवतियों में एक हरियाणा की रहने वाली है तो दूसरी मध्यप्रदेश की ही निवासी है। वही युवक उज्जैन, राजस्थान और इंदौर का रहने वाला है। गिरोह की सरगना युवती बेहद मास्टर माइंड थी। इस धंधे को संचालित करने के लिए युवती ने शार्क सर्विसेस नामक एक वेबसाइट भी बना रखा था। जिसके माध्यम से वेबसाइट पर सर्च करते ही वह युवती से ऑनलाइन मीटिंग तय हो जाती थी और इस वेबसाइट पर कुछ मोबाइल नंबर भी लिखे होते थे।
जिसके जरिए ग्राहक इनसे संपर्क करते थे। फिर उसी वेबसाइट पर या वाट्सएप के जरीये स्थान का चयन भी कर लिया जाता था। जिसके बाद ग्राहक के बताए हुए पते पर लड़कियों को वह भेज दिया करती थी। इस बात की जब गुप्त सूचना पुलिस को मिली तब पुलिस ने फ्लैट को चारों तरफ से घेर लिया और फ्लैट के अंदर से एक साथ 7 लोगों को धर दबोचा। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। फिलहाल सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गयी है।
