Patna transport : सरकारी ‘सपनों का मकान’ बना शोपीस: करोड़ों खर्च के बाद भी सुविधा के अभाव में फ्लैट आवंटन अटका, अब उठ रहे यह सवाल Pappu Yadav : जेल या बेल पप्पू यादव के साथ क्या होगा ? MP/MLA कोर्ट में आज होगी सुनवाई, 31 साल पुराने मामले में हुई है निर्दलीय सांसद की गिरफ़्तारी Bihar Police : 'गलती की तो सस्पेंड होना तय, विभागीय कार्रवाई बोनस में...',पुलिस में नहीं चलेगा "हुड हुड दबंग" वाला स्टाइल; DGP ने दिया यह आदेश Four Lane Bridge Construction : पटना-नालंदा समेत लाखों लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट; जानिए क्या है पूरी खबर Patna Airport Update: पटना एयरपोर्ट पर शुरू हुई नई सुविधाएं, अब यात्रियों को नहीं करना होगा यह काम; जानिए क्या है ख़ास BJP National President : राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का दो दिवसीय पटना दौरा आज से, बापू सभागार में होगा भव्य अभिनंदन समारोह Patna traffic action : सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने वालों पर सख्ती, पटना में नए ट्रैफिक नियम लागू; अब रात में भी चलेगा कार्रवाई अभियान Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में 5वें दिन गरमाएगा माहौल, अपराध और बजट पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने BSEB D.El.Ed Exam 2026: बिहार में प्राइमरी शिक्षक बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए आप कैसे भर सकते हैं फॉर्म Bihar school : बिहार के 24 DPO को नोटिस जारी, 7 लाख स्टूडेंट के साथ कर दिया बड़ा झोल; अब एक्शन में शिक्षा विभाग
14-Sep-2021 07:51 PM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के झारखंड दौरे के ठीक पहले हेमंत सोरेन के विवादित बयान ने सियासत को गरमा दिया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिस तरह की टिप्पणी भोजपुरी भाषा बोलने वालों को लेकर की है उसके बाद अब आरजेडी के लिए नेता प्रतिपक्ष झारखंड दौरा जारी रखना आसान नहीं होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान को लेकर तेजस्वी यादव अभी से असहज नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा था कि झारखंड में महिलाओं की इज्जत लूटकर भोजपुरी भाषा में गाली दी जाती है। झारखंड आंदोलन की लड़ाई आदिवासी और क्षेत्रीय भाषाओं के दम पर लड़ी गई थी ना कि भोजपुरी और मगही भाषा के बूते। हेमंत सोरेन ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर झारखंड का बिहारीकरण नहीं होने देंगे।
हेमंत सोरेन के इस बयान के बाद झारखंड से लेकर बिहार तक की सियासत गरमाई हुई है हेमंत सरकार में राष्ट्रीय जनता दल शामिल है आरजेडी के एकमात्र विधायक हेमंत सोरेन की कैबिनेट में मंत्री हैं खुद हेमंत सोरेन से लालू यादव और तेजस्वी यादव के रिश्ते बड़े अच्छे रहे हैं लिहाजा हेमंत सोरेन के इस बयान पर तेजस्वी यादव जरा कुछ बोलने से परहेज करते नजर आए यादव से जब उनके बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने केवल इतना कहा कि बिहार और झारखंड में कई बोलियां बोली जाती हैं किसी भी भाषा से किसी को तकलीफ नहीं होनी चाहिए हालांकि तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने हेमंत सोरेन का बयान नहीं देखा है।
हेमंत सोरेन का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 18 सितंबर को झारखंड दौरे पर जाने वाले हैं। राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी पार्टी का जनाधार मजबूत करने के लिए झारखंड में अब कमर कसने की तैयारी कर ली है। तेजस्वी यादव खुद 18 और 19 सितंबर को झारखंड में रहेंगे। इस दौरान रांची में वह पार्टी के नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। आरजेडी की रणनीति है कि झारखंड में तकरीबन दो दर्जन विधानसभा सीटों पर अपना जनाधार बढ़ाया जाए। राष्ट्रीय जनता दल की तैयारी के ठीक पहले हेमंत सोरेन ने जो बयान दिया और उस पर जिस तरह सियासत से शुरू है, उसके बाद तेजस्वी का आने वाला है दौरा सुर्खियों में बना रह सकता है। इंतजार इस बात का भी है कि क्या तेजस्वी यादव झारखंड जाने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करते हैं। इसके पहले तेजस्वी हेमंत सोरेन से मुलाकात करते रहे हैं।