Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
17-Dec-2024 10:19 AM
By First Bihar
MOTIHARI : बिहार के पूर्वी चंपारण से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। यहां मोतिहारी जिले के घोड़ासहन से बड़ी घटना सामने आई है। जहां सड़क दुर्घटना में मौत के बाद इकलौते बेटे के शव देखते ही पिता इस गम को सहन नहीं कर सके और पुत्र वियोग में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, बीते दिन सड़क हादसे में सड़क हादसे में मृतक के बेटे की सड़क हादसे में जान चली गई थी। यह अपने बेटे से बहुत प्यार करता था। ऐसे में जब उसे यह खबर मिली की उसके बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई है तो यह खबर वह सहन नहीं कर सका और देर रात हार्ट अटैक आने की वजह से उसकी भी मौत हो गई। लिहाजा गांव में दो अर्थी एक साथ उठी उसमें एक पिता की थी और दूसरी पुत्र का था।
बताया जा रहा है कि,यह घटना रविवार रात मधुबनी जिले के सकरी में हुई। जहां घोड़ासहन के गुलरिया टोला निवासी युवक शादी विवाह में फोटोग्राफी करता था। यह सिलीगुड़ी एक शादी समारोह में वीडियोग्राफी और बारात के काम के लिए जा रहे थे। उनकी पिकअप वाहन की टक्कर एक अन्य वाहन से हो गई, जिससे लड़के के साथ गाव के एक और युवक दोनों की मौके पर ही मौत हो गई
इधर, मृतक पंचू राय का शव जब उनके पैतृक गांव महुआही पहुंचा। इस दौरान उनके पिता महेंद्र राय इकलौते बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके। शव घर पहुंचते ही महेंद्र राय को दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने दम तोड़ दिया।