PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Bihar Politics: पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर आया तेज प्रताप यादव का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले JJD चीफ Bihar Politics: पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर आया तेज प्रताप यादव का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले JJD चीफ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए
10-Sep-2024 02:52 PM
By First Bihar
KATIHAR: पूर्णिया आईजी का पदभार ग्रहण करने के बाद शिवदीप लांडे आज कटिहार पहुंचे। जहां जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान आईजी शिवदीप लांडे ने कटिहर एसपी जितेंद्र कुमार के साथ अपराध पर लगाम कसने के लिए बैठक की। बैठक खत्म होने के बाद वो मीडिया से रू-ब-रू हुए। शिवदीप लांडे ने इस दौरान कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार की तारीफ की कहा कि अपराध नियंत्रण की दिशा में वो अच्छा काम कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि पिछले साल की तुलना में इस बार जिले में हत्या की वारदात घटी है। वही अन्य अपराधों में भी कमी आई है। हत्या की घटना कम होने की वजह भी लांडे ने बताया। कहा कि जमीन विवाद के कारण हत्याएं ज्यादा होती है। 2020 में 90 हत्याएं हुई थी। उसके बाद 85 प्लस आंकड़ा सामने आई थी।
शिवदीप लांडे ने कहा कि हत्या की संख्या 60 पर आकर सिमटी है। हत्या के 30 केस इस बार कम हुए। जिसका कारण यह है कि अब थानों में जमीन विवाद से संबंधित मामले की सुनवाई प्रॉपर तरीके से हो रही है। जिस वजह से जमीन विवाद मामले में हत्या की वारदात में कई आई है। वही उन्होंने कहा की बीते वर्ष जब वो कटिहार के एसपी के रूप में अतिरिक्त प्रभार में थे तब मनिहारी में अवैध तरीके से गिट्टी की ढुलाई होती थी।
जिस वजह से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता था लेकिन अब उसकी भी बंदोबस्ती कर दी गई है और इससे भ्रष्टाचार और अपराध में कमी आई है। साथ ही उन्होंने नॉन बैंकिंग और प्राइवेट बैंकों के द्वारा लोगों का आर्थिक शोषण किये जाने से रोकने की दिशा में कदम उठाने पर भी बल दिया गया है। सीमांचल में बढ़ रहे स्मैक के नशे को रोकने के लिए उन्होंने मजबूत और ठोस रणनीति बनाने की बात कही। कटिहार में निरीक्षण के दौरान वो एसपी जितेंद्र कुमार के कार्यों से संतुष्ट दिखे। 



कटिहार में बोले शिवदीप लांडे ,जमीन विवाद के कारण हत्याएं ज्यादा होती है,सीमांचल में बढ़ रहे स्मैक के नशे को रोकने के लिए मजबूत और ठोस रणनीति बनाकर काम करना जरूरी #Bihar #Biharnews pic.twitter.com/FX9BlFZNo1
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 10, 2024