Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
09-Jun-2022 02:24 PM
BHAGLAPUR: दो दिन पहले मंगलवार को बिहार पुलिस का जवान करण राज पुलिस के हत्थे चढ़ा था। पुलिस के इस जवान को हथियार-कारतूस, 475 ग्राम स्मैक और 17 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया था। अगले दिन बुधवार को जब उसे कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया तब वह मौका पाकर हथकड़ी समेत नौ दो ग्यारह हो गया। जिसके बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।
इस बात की सूचना स्थानीय व अन्य थाना पुलिस को तुरंत दी गयी। जिसके बाद एक घंटे के भीतर हथकड़ी समेत भागे करण राज को पुलिस ने भगाने में सहयोग करने वाले भाई के साथ धर दबोचा। फिलहाल दोनों को जेल भेजा गया है।
बता दें कि करण राज नवगछिया के इस्माइलपुर पश्चिमी भिट्ठी टोला का रहने वाला है। जो जमुई जिला पुलिस बल में तैनात था। हथियार और स्मैक तस्करी मामले में गिरफ्तारी के बाद जमुई एसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया है। जल्द ही बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। बीते मंगलवार को नवगछिया पुलिस ने करण राज समेत 7 लोगों को 475 ग्राम स्मैक, हथियार-गोली और 17 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया था।
तस्करी में उपयोग में लाई जा रही गाड़ी भी सिपाही करण राज ही चला रहा था। एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और रंगरा चौक चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच की गयी तभी एक कार को रुकवाया गया जिसमें 3 लोग सवार थे। गाड़ी की जांच जब पुलिस ने की तो 475 ग्राम स्मैक, 17 मोबाइल और 42 हजार एक सौ सैतीस रुपये कैश मिला।
गाड़ी पर पुलिस का जवान करण राज, शेखपुरा के तिनमोहनी का रहने वाला दीपक, रंगरा ओपी के भवानीपुर निवासी कन्हैया कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस जब कन्हैया को लेकर उसके घर पर पहुंची तब वहां से स्मैक बरामद किया गया। सिपाही करण और उसके भाई रोशन के घर पर भी पुलिस ने छापेमारी की।
जहां से खगड़िया के अलौली निवासी पीपुलेश कुमार उर्फ अमलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। हत्या मामले में अमलेश कई माह से फरार था। अमलेश की निशानदेही पर घर से लोडेड कारबाइन, कट्टा बरामद किया गया।