मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
04-Apr-2023 09:13 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में हथियार लहराते बदमाशों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद उसे थाने से छोड़ दिये जाने के मामले में उन्होंने दारोगा को निलंबित कर दिया है।
दरअसल 3 अप्रैल की रात बाइक पर हथियार लहराते बदमाशों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो की जांच बेगूसराय पुलिस कप्तान ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बखरी से करायी। जाँच के क्रम में पाया गया कि यह वीडियो 20 मार्च का है। 21 मार्च को बखरी थाना में पदस्थापित प्रभारी थानाध्यक्ष सिन्टू कुमार झा द्वारा कट्टा लिए हुए लड़के को पकड़ा गया था।
उस समय लड़के के पास कोई हथियार नहीं था। तब बिना कोई कार्रवाई किये उस लड़के को पी०आर० बॉड पर छोड़ दिया गया था। उस वक्त थानाध्यक्ष छुट्टी पर थे। पु०अ०नि० सिन्दु कुमार झा उस समय बखरी थाना के प्रभारी थे। जिनके द्वारा SD Entry और FIR तक दर्ज नहीं किया गया। इस मामले में लापरवाही बरती गयी।
लापरवाही बरतने के आरोप में पु०अ०नि० सिन्दु कुमार झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उक्त वायरल वीडियो में हथियार लहराने वाले अपराधियों के खिलाफ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बखरी को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने और तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।